---Advertisement---

8th Pay Commission: डीए में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स की इसपर टिकी नजर, कमेटी गठन को लेकर सुगबुगाहट तेज; जानें ताजा अपडेट

8th Pay Commission: नए वेतन आयोग के ऐलान किए हुई 10 महीने बीत चुके है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार इसपर खामोश है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 3, 2025 5:36 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: नए वेतन आयोग के ऐलान किए हुई 10 महीने बीत चुके है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार द्वारा इसपर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से अभी हाल ही में 3 प्रतिशत की डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। जिससे अब कर्मचारियों का डीए बढ़कर 58 प्रतिशत पहुंच गया है। दिवाली से पहले केंद्र सरकार के इस कदम को काफी सराहा जा रहा है। लेकिन 8वे वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों और पेंशनर्स की चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, सूत्रों के मुताबिक कमेटी गठन को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

कर्मचारियों और पेंशनर्स 8th Pay Commission का बेसब्री से कर रहे है इंतजार

लगभग 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग के तहत कमेटी गठन का इंतजार कर रहे है, क्योंकि जब तक कमेटी का गठन नहीं होगा तब तक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं होगी। जानकारी के मुताबिक इस साल के अंत तक कमेटी का गठन होने की उम्मीद है, क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो नया वेतन आयोग को लागू होने में करीब 2027 तक लागू होने की उम्मीद है। अगर प्रोसेस की बात करें तो पहले कमेटी का गठन किया जाएगा, उसके बाद कमेटी के सदस्य 1.5 साल से 2 साल के अंदर एक रिपोर्ट तैयार करेंगे, जो केंद्र सरकार के पास जाएगी, और सरकार की तरफ से न्यनतम वेतन और अन्य भत्तों पर बढ़ोतरी की जाएगी और इसका सीधा कर्मचारियों को पेंशन दी जाएगी।

क्या जनवरी 2026 में नहीं लागू होगा नया वेतन आयोग?

बता दें कि 8th Pay Commission के ऐलान के बाद से केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे है, इसे लेकर कमेटी कब गठित होगी। क्योंकि बिना कमेटी के गठन के 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हो सकता है। ऐसा इसलिए कि कमेटी ही केंद्र सरकार को रिपोर्ट शेयर करती है, और बताती है, कि न्यूनतम सैलरी या भत्तों में कितनी बढ़ोतरी होगी। क्योंकि 7 महीने बीत चुके है, लेकिन अभी तक कमेटी को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आ रही है। कमेटी गठन के बाद 1 से 1.5 साल तक रिपोर्ट पेश करने में समय लगता है। यानि यह उम्मीद कम है कि जनवरी 2026 में नया वेतन आयोग लागू होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026