---Advertisement---

राजस्थान के लोगों में दौड़ी खुशी की लहर, इन परिवारों को मिलेगा 25 लाख का Free Health Insurance

Free Health Insurance: केंद्र समेत राज्य सरकार अलग-अलग वर्गों के लोगों के लिए कई तरह की सरकारी योजनाएं लेकर आती रहती हैं। इन योजनाओं की वजह से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी मदद मिलती है। इसी कड़ी में राजस्थान की गहलोत सरकार ने अपने राज्य में रह रहे गरीब लोगों के लिए ऐसे ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 4, 2023 1:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Free Health Insurance: केंद्र समेत राज्य सरकार अलग-अलग वर्गों के लोगों के लिए कई तरह की सरकारी योजनाएं लेकर आती रहती हैं। इन योजनाओं की वजह से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी मदद मिलती है। इसी कड़ी में राजस्थान की गहलोत सरकार ने अपने राज्य में रह रहे गरीब लोगों के लिए ऐसे ही एक योजना निकाली है। दरअसल उन्होंने राजस्थान के गरीब लोगों के लिए चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना निकाली है। इस योजना के तहत 8 लाख से कम वार्षिक आमदनी वाले लोगों को फ्री में 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दिया जाएगा।

फ्री में मिलेगा 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस

मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राजस्थान में रह रहे गरीब लोगों के लिए इस योजना के निशुल्क रजिस्ट्रेशन का ऐलान किया गया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि, 8 लाख से कम वार्षिक आमदनी वाले लोगों को फ्री स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रीमियम नहीं देना पड़ेगा। ऐसे में आपको बता दें कि, अगर आप 8 लाख रुपए से कम की आय सकते हैं तो आपको इस योजना के तहत हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम नहीं देना पड़ेगा। इसी के साथ जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन लोगों के लिए सरकार की तरफ से प्रीमियम राशि का भुगतान किया जाएगा।

इन जानलेवा बीमारियों का होएगा इलाज

राजस्थान में गहलोत सरकार ने इस योजना के लिए 425 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया है। इस योजना के तहत पहले प्रत्येक परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस ट्रीटमेंट दिया जाता था लेकिन इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया था। वहीं अब 2023-24 के लिए इस राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर द‍िया गया है। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिया जाता है। इसी के साथ योजना के जरिए पर‍िवार ब्लैक फंगस, कैंसर, पैरालाइसिस, हार्ट सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, ऑर्गन ट्रांसप्लांट, कोविड-19 जैसी जानलेवा बीमारियों का इलाज करवा सकते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Neha Bora

अक्टूबर 13, 2026

Rahul Gandhi

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026