---Advertisement---

गुड न्यूज़! जालंधर में स्थित Adampur Airport से देश के इस राज्य के बीच शुरू हुई नई उड़ान; होशियापुर समेत इन जिलों को होगा जबरदस्त फायदा

Adampur Airport से मुंबई एयरपोर्ट के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो गई है। जो आर्थिक रूप से दोनों राज्यों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 4, 2025 3:16 अपराह्न

Adampur Airport
Follow Us
---Advertisement---

Adampur Airport: पंजाब के जालंधर जिले में स्थित Adampur Airport से एक नई उड़ान सेवा शुरू की गई है, जिसकी जानकारी मिलते ही जालंधर और आसपास के जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। दरअसल 2 जुलाई से आदमपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए एक नई उड़ान सेवा शुरू की गई है। जिससे राज्य के कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। देश की आर्थिक राजधानी यानि मुंबई से जालंधर के बीच आवाजाही काफी आसान हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने मई से ही इस उड़ान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी। रिपोर्टस के मुताबिक आदमपुर-मुंबई उड़ान के लिए टिकट का प्रारंभिक आधार मूल्य 5660 रुपये और वापसी यात्रा का मूल्य 5571 रुपये रखा गया था।

Adampur Airport से देश के इस राज्य के बीच शुरू हुई नई उड़ान

2 जुलाई से Adampur Airport से मुंबई एयरपोर्ट के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो गई है। जो आर्थिक रूप से दोनों राज्यों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। जानकारी के मुताबिक मुंबई-आदमपुर सेक्टर पर उड़ान की अवधि 2:20 घंटे और आदमपुर-मुंबई सेक्टर के लिए 2:40 घंटे होगी। यानि जालंधर से मुंबई का सफर मात्र 2.20 मिनट में पूरी हो सकेगी। पहले मुंबई पहुंचने में लोगों को घंटों लग जाता था।

सबसे खास बात है कि बिजनेस और धूमने फिरने के लिहाज से ये रूट काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पंजाब के लोग विदेशों में रहते है। वापसी के दौरान पहले वह मुंबई आते है और फिर ट्रेन की मदद से अपने-अपने जिले में पहुंचते है, लेकिन अब विदेश से आए पंजाब के लोग सीधा मुंबई से जालंधर की फ्लाइट लेकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

फ्लाइट संचालन से होशियापुर समेत इन जिलों को होगा जबरदस्त फायदा

अगर बिजनेस के लिहाज से बात करें तो ये यह रूट काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। बताते चले कि जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर और कपूरथला तथा हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी जिलों के व्यवसायी नई सुविधा के जुड़ने से उत्साहित हैं। आदमपुर-हिंडन-नांदेड़-बेंगलुरु सेक्टर पर स्टार एयर की उड़ानें लगभग एक साल से चल रही हैं। आदमपुर से मुंबई दूसरा गंतव्य होगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में Adampur Airport से देश के अन्य राज्यों के बीच भी फ्लाइट संचालन पर विचार किया जा रहा है।

आदमपुर एयरपोर्ट क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में नई ऊंचाइयों को छू रहा है

Airports Authority of India द्वारा दी जानकारी के अनुसार “आदमपुर एयरपोर्ट क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में नई ऊंचाइयों को छू रहा है, क्योंकि IndiGo6E एयरलाइंस ने इसे सीधे भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई से जोड़ने के लिए एक दैनिक उड़ान शुरू की है।

यह नया हवाई मार्ग यात्रियों के लिए सुगम, तेज और अधिक निर्बाध यात्रा अनुभव का वादा करते हुए पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है”। सबसे खास बात है कि इस रूट पर फ्लाइट का प्रतिदिन संचालन होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026