---Advertisement---

Adani Share Price: आज नुकसान में खुले अडानी के 7 ग्रुप स्टॉक, इन शेयरों पर अपर सर्किट

Adani Share Price: अडानी ग्रुप के 7 ग्रुप स्टॉक आज नुकसान में खुले. लेकिन तीन शेयरों पर अपर सर्किट भी लगा।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 10, 2023 11:35 पूर्वाह्न

Adani Share Price
Follow Us
---Advertisement---

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों में पिछले तीन दिनों से लगातार तेजी देखी जा रही थी। लेकिन सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के ज्यादातर शेयरों को नुकसान हुआ है। शुरुआती कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 5 फीसदी से अधिक का नुकसान देखा जा रहा है। लेकिन समूह के 3 शेयरों पर आज अपर सर्किट (Adani Share Price) भी देखा गया।

इन शेयरों में गिरावट

जानकारी के अनुसार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को आज जैसे ही बाजार खुला अडानी समूह के सात शेयर नुकसान में चले गए। कुछ मिनटों के कारोबार के बाद अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में ट्रेंड कर रहा था। अडानी एंटरप्राइजेज के अलावा अडानी पावर, अडानी विल्मर, अडानी पोर्ट्स, अंबुजा सीमेंट, एसीसी और एनडीटीवी के शेयरों में भी गिरावट (Adani Share Price) देखी गई।

ये तीन शेयर अपर सर्किट में (Adani Share Price)

अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी टोटल गैस पर अपर सर्किट लगा है। बाजार में कारोबार की शुरुआत के साथ ही इन तीनों स्टॉक पर 5-5 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, पिछले कई दिनों से अडानी विल्मर, अडानी पावर और एनडीटीवी पर अपर सर्किट लग रहा था, जो आज थम गया।

ये भी पढ़ेंः PAN- Aadhaar Linking: आधार को जल्द कराएं पैन से लिंक, वरना नहीं मिलेंगे ये फायदे

आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी पोर्ट्स में 3.22 फीसदी, एसीसी में 1.03 फीसदी और अंबुजा सीमेंट में 1.69 फीसदी की गिरावट आई थी। बता दें, एफएंडओ (F&O) के तहत अडानी एंटरप्राइजेज, एसीसी, अडानी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स की ट्रेडिंग (Adani Share Price) होती है।

शेयर बाजार में भारी गिरावट

वहीं, आज शेयर बाजार में भी भारी गिरावट देखी गई। 30 मिनट में 3 लाख करोड़ साफ हो गए। सेंसेक्स में इस दौरान 900 से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही निफ्टी भी 17,325 अंकों से नीचे आ गया। शेयर बाजार खुलने के आधे घंटे के अंदर ही बाजार निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026