---Advertisement---

America-Iran-Tension के बीच कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, क्या भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बड़ा उलटफेर! जानें सबकुछ

America-Iran-Tension: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार टेंशन बढ़ रही है। आलम यह है कि कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 30, 2026 11:24 पूर्वाह्न

America-Iran-Tension
Follow Us
---Advertisement---

America-Iran-Tension: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार टेंशन बढ़ रही है। आलम यह है कि कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। जिसके बाद कई देशों की टेंशन बढ़ गई है। जिसमे भारत भी शामिल है। गौरतलब है कि अमेरिकी की तरफ से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में चौकसी बढ़ा दी गई है।

जिसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है, जो एक चिंता का विषय है। वहीं अब सवाल यह भी उठने लगा है कि भारत में भी पेट्रोल-़डीजल के दामों में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है?

America-Iran-Tension के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा फेरबदल

एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी दे दी है, जिसके बाद शेयर मार्केट के साथ-साथ कच्चे तेल की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। अगर कीमत की बात करें तो प्रति बैरल 120 डॉलर के पार पहुंच चुका है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को समाचार आउटलेट एक्सियोस को बताया कि जब तक ईरान परमाणु समझौते पर सहमत नहीं हो जाता, तब तक वह नाकाबंदी नहीं हटाएंगे।

“वे एक भरे हुए सुअर की तरह घुट रहे हैं और उनके लिए स्थिति और भी बदतर होने वाली है। बाद में, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों पक्ष फोन पर बातचीत कर रहे हैं। अब, ईरान को बस इतना कहना होगा कि हम हार मान लेते हैं”।

क्या भारत में बढ़ जाएंगे पेट्रोल डीजल के दाम?

भारत दुनिया के सबसे बड़े तेल आयातकों में से एक है और अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा मध्य-पूर्व से लाता है। गौरतलब है कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। आलम यह है कि 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है।

अगर भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते है तो इसमे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। इससे रुपया कमजोर और महंगाई तेज हो सकती है। हालांकि अभी भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं। कल का दिन भारत के लोगों के लिए काफी अहम होने वाला है क्योंकि तेल कंपनियों की तरफ से हर महीने की 1 तारीख को कीमतों में बढ़ोतरी या कमी की जाती है। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत में दाम बढ़ने जा रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026