---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: काशी से हो रहा ‘नए भारत’ का संकल्प साकार! वाराणसी को मिली 6330 करोड़ रुपये से ज्यादा की सौगात; 163 विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी को 6330 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से 163 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। यूपी सरकार के इस कदम से काशी से हो रहा 'नए भारत' का संकल्प साकार।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 29, 2026 2:52 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में राज्य बिना किसी दिक्कत के विकास के पथ पर बुलेट की रफ्तार से दौड़ रहा है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली यूपी सरकार लगातार कई शहरों को विकसित यूपी के मिशन से जोड़ रही है। ऐसे में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में काशी को करोड़ों रुपये का तोहफा दिया गया। साथ ही 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा, ‘विकास का विस्तार, विश्वास का संचार, काशी से हो रहा ‘नए भारत’ का संकल्प साकार!’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के साथ मिलकर काशी को दी बड़ी सौगात

यूपी का प्रमुख पयर्टन स्थल काशी दुनियाभर में बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी के तौर पर मशहूर है। ऐसे में पीएम मोदी ने वाराणसी में 6330 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास किया। साथ ही अमृत भारत एक्सप्रेस (बनारस–पुणे एवं अयोध्या–मुंबई) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा बनास डेयरी के 321813 दुग्ध उत्पादकों को बोनस का ट्रांसफर भी किया गया। इस दौरान यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही।

सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में महिला कल्याण को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता

यूपी के काशी में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी सरकार की नीतियों में निरंतर महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सुविधा और सुरक्षा का विश्वास देने के साथ-साथ, हमने बहनों की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया है। हमारी काशी, माता शृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकटा और मां गंगा जैसी दिव्य शक्तियों की भूमि है। काशी की सवा लाख बहनें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, जिन्हें लाखों रुपये की मदद मिल रही है। इन प्रयासों से बनारस की हजारों बहनें ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।’

वहीं, इससे पहले सीएम योगी सशक्त पुलिस बल, सुरक्षित उत्तर प्रदेश के तहत लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के दौरान यूपी मुखिया ने कहा, ‘हर उस नौजवान को जो योग्य है, क्षमतावान है, स्वतस्फूर्त भाव के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनना चाहता है, उसे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अवसर उपलब्ध कराएगा।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026