---Advertisement---

Anand Mahindra की लोगों से खास अपील, बोले-‘जूते उतारो, सीट पर बैठो और घूमना शुरू करो’; देखें वायरल पोस्ट

Anand Mahindra: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कूब सुर्खियों में रहते हैं। इस क्रम में कभी वो किसी कार चालक की पोस्ट करते हैं तो कभी प्रकृति के खूबसूरत नजारों का जिक्र करते हैं। अपने ताजा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने लोगों से खास अपील की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 17, 2023 2:03 अपराह्न

Anand Mahindra
Follow Us
---Advertisement---

Anand Mahindra: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कूब सुर्खियों में रहते हैं। इस क्रम में कभी वो किसी कार चालक की पोस्ट करते हैं तो कभी प्रकृति के खूबसूरत नजारों का जिक्र करते हैं। अपने ताजा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने लोगों से खास अपील की है। अपने आधिकारिक एक्स मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए आनंद महिन्द्रा ने लोगों से कहा है कि अपने जूते उतारो, सीट पर बैठो और घूमना शुरू करो। इस दौरान उन्होंने भारत के कई खूबसूरत प्राकृतिक स्थली का जिक्र किया है।

तस्वीरों का एक अविश्वसनीय समूह

आनंद महिन्द्रा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए “रघु” नामक सोशल मीडिया हैंडल को कोट किया है। उन्होंने इस दौरान लिखा है कि रविवार के दिन मैं एक यात्री और निडर खोजकर्ता बन जाता हूँ। मैं जहां चाहूं वहां जा सकता हूं और पृथ्वी पर कुछ खूबसूरत जगहों का आनंद ले सकता हूं। इसमें से कई स्थान भारत में भी हैं जिसमें प्रमुख रुप से हिमाचल में स्थित कांगड़ा वैली, लहे लद्दाक में स्थित नुब्रा वैली, उत्तराखंड में फूलों की वैली, सिक्किम में स्थित युमथांग घाटी, हिमाचल की स्पीती घाटी व अरुमांचल की दिबांग घाटी जैसी खूबसूरत व प्राकृतिक जगहें हैं। आनंद महिन्द्रा ने इस सोशल मीडिया पोस्ट में इन सभी को तस्वीरों का अविश्वसनीय समूह बताया है।

आनंद महिन्द्रा की लोगों से खास अपील

आनंद महिन्द्रा ने इसके अलावा देश-दुनिया के आम लोगों से खास अपील भी की है। उन्होंने लिखा है कि अपने जूते उतारो, गाड़ी की सीट पर बैठो और घूमना शुरू करो। उन्होंने भारत को खूबसूरत स्थानों का संग्रह बताया है और साथ ही लोगों से एक्सप्लोर करने की अपील भी की है। बता दें कि सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही सैलानियों का जत्था पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व प्राकृतिक वादियों का मजा लेने पहुंचने लगता है। इस दौरान सबसे ज्यादा उत्तर पूर्वी राज्य (सिक्किम, अरुणांचल प्रदेश, मिजोरम, असम), जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों को सैलानियों द्वारा एक्सप्लोर किया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026