Atal Pension Yojana: बेहतरीन स्कीम! केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पा सकते है हर महीने 10 हजार पेंशन; जानें पूरी डिटेल

Atal Pension Yojana: अगर आप रिटायरमेंट के बाद चाहते है कि आपको हर महीने एक तय राशि पेंशन के रूप में मिले तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana: अगर आप रिटायरमेंट के बाद चाहते है कि आपको हर महीने एक तय राशि पेंशन के रूप में मिले तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल केंद्र सरकार द्वारा एक ऐसी ही स्कीम चलाई जा रही है जिसके तहत बुढ़ापे में व्यक्ति को हर महीने एक तय रकम मिलेगी। उस स्कीम का नाम है अटल पेंशन योजना। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। सबसे खास बात है कि आप अधिकतम हर महीने 10000 रूपये तका का पेंशन प्राप्त कर सकते है।

क्या है अटल पेंशन योजना

अटल पेंशन योजना (APY) एक सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजना है जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत के सभी नागरिकों के लिए है। इस योजना के तहत व्यक्ति 1000 से लेकर 5000 रूपये तक के बीच पेंशन प्राप्त कर सकते है। हालांकि इसमे आपको अधिकतम 10000 हजार तक भी पेंशन मिल सकता है बस शर्त यह है कि पति पत्नी दोनों को इस योजना में निवेश करना होगा जिसके बाद हर महीने 10000 रूपये मिलेंगे।

अटल पेंशन योजना के लिए कैसे खोले खाता

निवेश के लिए योग्ता

18 साल से लेकर 40 साल के भारतीय नागरिक 60 साल की उम्र के बाद पेंशन पाने के लिए अटल पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इसके अलावा योजना का लाभ के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को कम से कम 20 सालों तक निवेश करना होगा। गौरतलब है कि इस योजना का मकसद असंगठित क्षेत्र जैसे हाउस हेल्प, गार्डनर, डिलीवरी बॉय आदि के लिए आर्थिक सुरक्षा की भावना सुनिश्चित करना है।

Exit mobile version