---Advertisement---

ATM Withdrawal Charges: एटीएम से कितनी बार मुफ्त में कर सकते है निकासी, सीमा समाप्त होने पर कितना देना होगा शुल्क; जानें डिटेल

ATM Withdrawal Charges: खाता खुलवाने के साथ ही ग्राहकों को एटीएम कार्ड मिलना आम बात है। लेकिन क्या आप जानते है कि बैंक एटीएम से पैसे निकालने का भी चार्ज लेती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 5, 2024 3:53 अपराह्न

ATM Withdrawal Charges
Follow Us
---Advertisement---

ATM Withdrawal Charges: किसी भी बैंक में खाता खुलवाने के साथ ही ग्राहकों को एटीएम कार्ड मिलना आम बात है। आजकल ज्यादातर लोग बैंक की जगह एटीएम से पैसा निकाला पसंद करते है। लेकिन क्या आपको पता है कि बैंक एटीएम से पैसे निकालने का भी चार्ज लेती है। अगर आप भी एक महीने में कई बार एटीएम से पैसा निकालते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। चलिए आपको बताते है कि एक अगर आप तय सीमा से ज्यादा बार एटीएम के माध्यम से पैसा निकालते है तो बैंक आपसे कितना चार्ज लेती है।

एसबीआई बैंक कितना लेता है विड्रॉल चार्ज

भारतीय स्टेट बैंक यानि एसबीआई 25000 रूपये तक महीने का बैलेंस रखने पर 5 मुफ्त एटीएम लेन देन की अनुमति देता है। वहीं इससे अधिक निकासी पर हर बार 10 रूपये + जीएसटी का चार्ज लगता है। हालांकि अगर आपका बैंक में हर महीने 25000 रूपये से ज्यादा पैसे मौजूद रहते है तो आप जितनी बार चाहे उतनी बार एटीएम से नकदी निकाल सकते है।

पीएनबी बैंक विड्रॉल चार्ज

आपको बता दें कि पंजाब नेशल बैंक अपने ग्राहकों को 5 बार मुफ्त एटीएम लेन देन की सुविधा प्रदान करता है। वहीं इससे अधिक निकासी पर ग्राहकों को हर बार 10 रूपये + जीएसटी का देना पड़ता है।

एचडीएफसी बैंक विड्रॉल चार्ज

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में एक एचडीएफसी बैंक भी अपने ग्राहकों को 5 बार मुफ्त एटीएम लेन देन की सुविधा प्रदान करता है। जबकि मेट्रो सिटी के अन्य बैंको में यह सीमा 3 ट्रांजैक्शन की है। हीं इससे अधिक निकासी पर ग्राहकों को हर बार 21 रूपये + जीएसटी का चार्ज देना पड़ता है।

आईसीआईसीआई बैंक विड्रॉल चार्ज

अगर हम आईसीआईसीआई बैंक की बात करते तो बाकी बैंकों की तरह इसमे भी 5 मुफ्त एटीएम लेन देन की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके बाद ग्राहकों को प्रत्येक निकासी पर 20 रूपये और गैर वित्तीय लेन-देन पर 8.50 रूपये का भुगतान करना होता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

मई 31, 2026

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026