---Advertisement---

Ayodhya News: ‘विश्व स्तरीय धार्मिक…’ यूपी के इस मशहूर धार्मिक स्थल का बदलेगा हुलिया, इन गांवों का होगा कायाकल्प, जानें सबकुछ

Ayodhya News: अयोध्या में एक बार फिर तेजी से विकास होने जा रहा है। जहां वर्ल्ड क्लास सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ताकि अयोध्या आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 6, 2026 5:58 अपराह्न

Ayodhya News
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya News: अयोध्या में एक बार फिर तेजी से विकास होने जा रहा है। बता दें कि अभी लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री रामलला के दर्शन करने के लिए देश दुनिया से आते है। जब से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ है, उसके बाद से ही भक्तों का ताता लगा रहता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि बनारस की तरह अयोध्या भी एक मशहूर धार्मिक स्थल बन चुका है।

इसी बीच अब अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन एक अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन शहर में बदलने के उद्देश्य से सरकार से यह परियोजना प्राप्त कर ली गई है। माना जा रहा है कि इसस कई गांवों का हुलिया पूर्ण रूप से बदल जाएगा। 

2031 तक अयोध्या में मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन एक अहम जानकारी साझा की है। दी जानकारी के अनुसार “अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन शहर में बदलने के उद्देश्य से तैयार की गई मास्टर प्लान 2031 को सरकार से मंजूरी मिल गई है। यह योजना अयोध्या, बस्ती और गोंडा जिलों के 353 गांवों को कवर करती है, जो लगभग 766.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है।

इसमें 45% क्षेत्र आवासीय गतिविधियों के लिए, 12% हरित क्षेत्र के लिए और शेष क्षेत्र औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों के लिए निर्धारित किया गया है। 12 मीटर से 24 मीटर चौड़ी सड़कें मिश्रित उपयोग विकास को बढ़ावा देंगी और इन पर कोई प्रभाव शुल्क नहीं लगेगा।

प्रमुख राजमार्गों के दोनों ओर 500 मीटर का राजमार्ग सुविधा क्षेत्र होगा, जहां पेट्रोल पंप, ढाबे और रेस्तरां जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अधिक जानकारी के लिए विकास प्राधिकरण का दौरा करें और योजना के अनुसार अपने भूखंडों का नियमितीकरण करवाएं”।

इन गांवों का बदलेगा हुलिया

अनुराग जैन ने आगे कहा कि “अयोध्या को विश्व स्तरीय, दिव्य और विकसित नगर बनाने के उद्देश्य से अयोध्या मास्टर प्लान 2031 (भाग ख) को सरकार द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।

इस योजना के अंतर्गत अयोध्या के विकास के लिए लगभग 764 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र आवंटित किया गया है। अयोध्या, बस्ती और गोंडा जिलों के लगभग 360 गाँव इस योजना में शामिल हैं”। यानि अयोध्या के साथ-साथ कई गांवों का हुलिया पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है। सबसे खास बात है कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 18, 2026

Punjab News

मई 18, 2026

Rashifal 19 May 2026

मई 18, 2026

Bulandshahr Video

मई 18, 2026

कल का मौसम 19 May 2026

मई 18, 2026

Heatwave Alert 19 May 2026

मई 18, 2026