---Advertisement---

Bihar News: समस्तीपुर के बूढ़ी गंडक नदी पर बनेगा नया पुल; बेगूसराय समेत कई जिलों की कनेक्टिविटी हो जाएगी आसान; इन जगहों का बदल जाएगा हुलिया

Bihar News: समस्तीपुर के बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल से बेगूसराय से दरभंगा के बीच की दूरी काफी कम हो जााएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 20, 2025 12:42 अपराह्न

Bihar News
Follow Us
---Advertisement---

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार लगातार बिहारवासियों को खुशखबरी दे रही है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि जल्द समस्तीपुर के बूढ़ी गंडक नदी पर एक नया पुल बनने जा रहा है, जिससे बेगूसराय से दरभंगा की दूरी काफी कम हो जाएगी। मालूम हो कि इंस्ट्रीज के लिहाज से दोनों ही जिलें काफी महत्वपूर्ण है, और बड़ी संख्या में लोग यहां आते जाते है। माना जा रहा कि इस पुल के बनने के बाद लोगों को जाम से निजात तो मिलेगा ही, साथ ही समय भी काफी बचेगा। इससे कई जगहों का हुलिया भी पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है।

समस्तीपुर के बूढ़ी गंडक नदी पर बनेगा नया पुल – Bihar News

जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर के बूढ़ी गंडक नदी पर एक नया पुल बन रहा है, जिससे बेगूसराय से दरभंगा के बीच की दूरी 25 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। बता दें कि इन दोनों जिलों की दूरी करीब 113 किलोमीटर की है, जिसमे करीब 3 से 3.30 घंटे का समय लगता है, वहीं इस पुल के बनने के बाद दूरी करीब 25 किलोमीटर की दूरी तो कम होगी ही, साथ ही काफी समय भी बचेगा। इसके अलावा इस पुल के बनने के बाद लोगों को जाम की समस्या से भी पूरी तरह से निजात मिल जाएगा (Bihar News)।

बेगूसराय समेत कई जिलों की राजधानी पटना तक हो जाएगा डायरेक्ट कनेक्टिविटी

यह पुल अगले साल यानि जून 2026 के अंत तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस पुल के बनने के बाद बेगूसराय से दरभंगा की दूरी तो कम होगी ही, साथ ही कई जिलों की कनेक्टिविटी पटना तक हो जाएगी। बिहार के कई जिलों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग राजधानी पटना आते जाते है, कई बार तो मात्र 80 से 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में 12 से 14 घंटे तक का समय लग जाता है, वहीं अब माना जा रहा है कि इस पुल के बनने के बाद बेगूसराय समेत कई जिलों की कनेक्टिविटी राजधानी पटना तक हो जाएगी।

जितवारपुर समेत कई गांंवों का हुलिया बदलने की उम्मीद

बताते चले कि पुल का निर्माण शहर सटे जितवारपुर हकीमाबाद गांव के राजघाट के पास हो रहा है। माना जा रहा है कि इस पुल के निर्माण में करीब 47 करोड़ रूपये का खर्च आने की उम्मीद है। इसके साथ ही इस पुल के बनने के बाद जितवारपुर, हकीमाबाद, इलमासनगर, मन्नीपुर समेत कई गांवों का हुलिया पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है। वहीं लोग इस पुल का मांग लंबे समय से कर रहे है, साथ इस पुल के बनने के बाद लोगों को जाम की समस्या से भी पूरी तरह निजात मिलने की उम्मीद है (Bihar News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 28, 2026

INDIA bloc Rally

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026