---Advertisement---

Bonus Share News: 6 कंपनियां जल्द ही बोनस शेयर देने के लिए तैयार, आपने किसमें किया है निवेश?

Bonus Share News: जनवरी और फरवरी में 6 प्रमुख कंपनियां बोनस शेयर देने के लिए तैयार है। आपने किसी में किया है निवेश तो जानें डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 6, 2024 4:36 अपराह्न

Bonus Share News
Follow Us
---Advertisement---

Bonus Share News: 2024 का पहला महीना निवेशकों को मालामाल कर सकता है। आपको बता दें कि छ प्रमुख कंपनियों ने हाल ही में बोनस शेयर (Bonus Share News) देने का ऐलान किया है। इसमें से कुछ कंपनियां जनवरी में बोनस शेयर देंगी। इसमें ये कंपनियां हैं एमके एक्ज़िम, एसजी मार्ट, पैसालो डिजिटल, श्रीजी ट्रांसलॉजिस्टिक्स, केपी एनर्जी और केपीआई ग्रीन एनर्जी शामिल है। क्या आपने किसी कंपनी में निवेश किया हुआ है? देखिए डिटेल।

MK Exim 17 जनवरी को बोनस शेयर की घोषणा करेगा

कपड़ा क्षेत्र में काम करने वाली स्मॉल कैप कंपनी एमके एक्ज़िम (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में इंट्राडे 1.27 फीसदी की गिरावट देखी गई और ये 124.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। कंपनी ने 1:2 के रेश्यो बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड तिथि 17 जनवरी, 2024 तय की है। ऐसे में शेयर होल्डर्स को हर 2 शेयरों के लिए 1 बोनस शेयर दिया जाएगा। एमके एक्ज़िम ने पिछले 1 साल में 44 फीसदी का रिटर्न दिया है।

SG Mart 8 जनवरी को बोनस शेयर पर विचार करेगा

एसजी मार्ट लिमिटेड के डॉयरेक्टर मंडल बोनस शेयर और स्टॉक विभाजन पर विचार करने के लिए 8 जनवरी, 2024 को बैठक करेगे। एसजी मार्ट लिमिटेड के शेयरों ने शेयरधारकों को बीते एक साल में 2301.01 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।

Paisalo Digital 31 जनवरी को बोनस शेयर पर विचार करेगा

वहीं, पैसालो डिजिटल लिमिटेड , जो कि एनबीएफसी सेक्टर में काम करने वाली स्मॉल कैप कंपनी है। इसके शेयरों की लास्ट ट्रेडिंग कीमत 107.08 रुपये है। बीएसई फाइलिंग के जरिए पता चला है कि कंपनी निदेशक मंडल की बैठक 31 जनवरी 2024 को होगी। इस दौारन बोनस शेयर जारी करने और फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया जा सकता है। पैसालो डिजिटल लिमिटेड के शेयर पिछले 3 महीनों में 69 फीसदी उछले हैं।

Shreeji Translogistics 8 फरवरी को 1 बोनस स्टॉक की पेशकश करेगा

लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में काम करने वाली श्रीजी ट्रांसलॉजिस्टिक्स एक  स्मॉल कैप स्टॉक कंपनी है। श्रीजी ट्रांसलॉजिस्टिक्स 1:3 बोनस इश्यू के लिए 8 फरवरी, 2024 की डेट निर्धारित की है। इसका मतलब है कि हर शेयरधारक को 3 शेयरों के लिए 1 बोनस शेयर दिया जाएगा। श्रीजी ट्रांसलॉजिस्टिक्स शेयर का लास्ट ट्रेडिंग दाम 2.89 फीसदी के इंट्राडे लाभ के साथ 56.27 रुपये है। श्रीजी ट्रांसलॉजिस्टिक्स के शेयरों में बीते एक साल में 33 फीसदी की कमी आई है।

KP Energy ने बोनस शेयरों की सिफारिश की, अभी तक रिकॉर्ड तिथि तय नहीं

बीएसई के मुताबिक, केपी एनर्जी लिमिटेड का आखिरी ट्रेडिंग दाम 4.99% की इंट्राडे बढ़त के साथ 814.35 रुपये प्रति शेयर है। केपी एनर्जी के शेयरों में पिछले 6 महीनों में 107% की बढ़ोतरी हुई है। केपी एनर्जी ने 30 दिसंबर 2023 को 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर की सिफारिश की। कंपनी ने अभी तक बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड तिथि तय नहीं की है।

KPI Green Energy ने 1:2 बोनस शेयर की घोषणा की

केपीआई ग्रीन के निदेशक मंडल ने 30 दिसंबर, 2023 को 1:2 बोनस शेयर का ऐलान किया था, मगर अभी तक रिकॉर्ड तिथि तय नहीं की है। बीएसई फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी 1:2 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करेगी।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बाजार या किसी व्यावसायिक विचार में निवेश करने में बाजार जोखिम शामिल हैं। एक निवेशक/मालिक/साझेदार के रूप में पैसा निवेश करने से पहले, हमेशा एक विशेषज्ञ से परामर्श लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कभी भी स्टॉक या किसी विशिष्ट व्यावसायिक विचार पर पैसा निवेश करने की सलाह नहीं देता है। हम किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

मई 31, 2026

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026