---Advertisement---

Budget 2024: क्या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्टैंडर्ड डिडक्शन में करेंगी बढ़ोतरी? जानें क्या है प्लान

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दूसरी बार वित्तीय मंत्रालय मिलने से करदाताओं के मन में एक उम्मीद जाग गई है

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 5, 2024 10:00 अपराह्न

Budget 2024
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2024: निर्मला सीतारमण को दूसरी बार वित्त मंत्रालय मिलने से करदाताओं के मन में एक उम्मीद जाग गई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक Budget 2024 जुलाई के तीसरे हफ्ते में निर्मला सीतारमण द्वारा पेश कर सकती है। मालूम हो कि आम चुनाव से पहले सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया था जो चुनाव तक ही वैध था। हालांकि मोदी 3.0 आने के बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है कि वित्त मंत्री कई क्षेत्रों में बड़ा ऐलान कर सकती है। इसके अलावा करदाताओं को भी इस बजट से काफी उम्मीद है।

क्या स्टैंडर्ड डिडक्शन में होगी बढ़ोतरी?

आपको बता दें कि वेतनभोगी करदाताओं के लिए राहत प्रदान करने के लिए साल 2018 में बजट के दौरान स्टैंडर्ड डिडक्शन को 40000 से बढ़ाकर 50000 रूपये कर दिया गया। तब से स्टैंडर्ड डिडक्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कई एक्सपर्ट का मानना है कि इस बार बार स्टैंडर्ड डिडक्शन में वित्त मंत्री द्वारा 1 लाख रूपये तक बढ़ोतरी की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो इससे वेतनभोगी करदाताओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या निर्मला सीतारमण स्टैंडर्ड डिडक्शन में कोई बढ़ोतरी करती है या इस बार भी इसमे कोई बदलाव नहीं होगा।

स्टैंडर्ड डिडक्शन क्या है?

कर्मचारी वेतन के अंतर्गत वर्गीकृत किसी भी कर योग्य आय के विरुद्ध एक वित्तीय वर्ष में 50000 रूपये तक कीस्टैंडर्ड डिडक्शन का दावा कर सकते हैं। यह कटौती प्राप्त वेतन पर लागू होती है, चाहे वह बकाया हो, अग्रिम हो या वर्तमान अवधि के लिए हो। सबसे खास बात यह है कि स्टैंडर्ड डिडक्शन दोनों ही रिजीम में रखा गया है यानि न्यू टैक्स रिजीम और ओल्ड टैक्स रिजीम दोनों के तहत रखा गया है।

इन सेक्टरों में हो सकता है बड़ा ऐलान

मोदी 3.0 बनने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा यह पहला बजट पेश किया जाएगा। कई विशेषज्ञों का मानना है कि कई सेक्टरों में मोदी सरकार कुछ बड़ी ऐलान कर सकती है। जैसे शिक्षा के क्षेत्र में, मेडिकल के क्षेत्र में, रोजगार के क्षेत्र में आदि। गौरतलब है कि इस आम चुनाव में रोजगार का मुद्दा काफी गरमाया हुआ था। माना जा रहा है कि रोजगार के क्षेत्र में निर्मला सीतारमण कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा बजट में आम लोगों के लिए क्या रहता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026

ISRO

जुलाई 17, 2026

NEET UG Result 2026

जुलाई 17, 2026

Punjab News

जुलाई 16, 2026

Rain Alert 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

कल का मौसम 17 July 2026

जुलाई 16, 2026