---Advertisement---

Budget 2025: 10 लाख रुपये तक कमाई करने वाले करदाताओं की होगी चांदी, Income Tax स्लैब में हो सकता है बड़ा उलटफेर; जानें पूरी डिटेल

Budget 2025: आम बजट में महज अब कुछ दिनों की ही समय बच गया है, इसी को देखते हुए कई क्षेत्रों के एक्सपर्ट ने भी सुझाव देना शुरू कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 12, 2025 6:12 अपराह्न

Budget 2025
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2025: आगामी बजट को लेकर वित्त मंत्रालय की तरफ से लगभग तैयारियां पूरी कर लगी गई है। इसी बीच करदाता समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट इस बजट में राहत की उम्मीद कर रहे है। इसी बीच भारतीय मजदूर संघ समेत कई अन्य संगठन मध्यम वर्ग यानि नौकरीपेशा लोगों के लिए इनकम टैक्स में बदलाव की उम्मीद है। बता दें कि अभी 7.5 लाख रूपये तक की आय में टैक्स छूट का प्रावधान है। वहीं अब उम्मीद की जा रही है कि इसे 10 लाख रूपये तक बढ़ाया जाए।

10 लाख तक कमाई करने वालों करदाताओं को मिल सकती है राहत

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट 1 फरवरी 2025 को पेश किया जाएगा। इस बजट से हर क्षेत्र को खासी उम्मीदें है क्योंकि पिछले साल जुलाई में पेश किए गए आम बजट के दौरान मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कुछ विशेष ऐलान नहीं किया गया था। वहीं इस बार उम्मीद जताई जा रही है, कि नौकरी पेशा करदाताओं को टैक्स स्लैब में बड़ी छूट मिल सकती है। गौरतलब है कि अब अधिकतम 7.5 लाख रूपये तक ही टैक्स छूट का प्रावधान है। इसी बीच भारतीय मजदूर संघ से वित्त मंत्री से इस छूट को 10 लाख तक बढ़ाने की अपील की गई है।

स्टैंडर्ड डिडक्शन में भी Budget 2025 में मिल सकती है छूट

पिछले बजट में निर्मला सीतारमण द्वारा 50 हजार रूपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ाकर 75 हजार रूपये कर दिया गया था। वहीं अब उम्मीद जताई जा रही है कि Budget 2025 में 1 लाख रूपये तक किया जा सकता है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए कई एक्सपर्ट द्वारा यह मांग की जा रही है ताकि मध्यम वर्ग के लोगों को महंगाई का असर कम हो।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान

बता दें कि करदाताओं के अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी Budget 2025 में सरकार द्वारा कुछ बड़ा ऐलान किया जा सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार टैक्स छूट में लाभ के अलावा निवेश की गई एफडी पर लगने वाले टैक्स को भी माफ किया जा सकता है। हालांकि यह तो फरवरी 2025 को ही पता चल पाएगा कि आम लोगों को बजट 2025 से कितनी राहत मिलती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War

अगस्त 3, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 1, 2026

LPG Cylinder Price

अगस्त 1, 2026

Financial Rule Change from 1st Aug 2026

जुलाई 31, 2026

Income Tax News

जुलाई 30, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 30, 2026