---Advertisement---

Budget 2026: किस रंग की साड़ी से वित्त मंत्री का कौन सा संदेश? बजट में क्या हो सकता है खास? जानें FM के पावरफुल लुक का मतलब

Budget 2026 पेश करने संसद पहुंच चुकी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज तमिलनाडु की पुरानी बुनाई से जुड़ी साड़ी पहनी है। संकेत है कि बजट का मुख्य आकर्षण चुनावी राज्य तमिलनाडु हो।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 1, 2026 10:57 पूर्वाह्न

Budget 2026
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2026: राष्ट्रपति भवन से दही-चीनी खाकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के लिए संसद की ओर बढ़ चुकी हैं। ठीक 11 बजे से संसद में वित्त मंत्री का संबोधन शुरू होगा। उससे पूर्व सबकी नजरें निर्मला सीतारमण की साड़ी पर पड़ीं जो हाथ से बुनी कांचीवरम सिल्क साड़ी है। वर्ष 2026 में वित्त मंत्री जिस साड़ी को पहन कर बजट पेश करेंगी वो तमिलनाडु की पुरानी बुनाई से जुड़ी हुई है।

इस साड़ी में सुनहरे भूरे रंग के चेक, कट्टम, और धागे के काम के साथ कॉफी ब्राउन बॉर्डर है। निर्मला सीतारमण द्वारा बजट सत्र के दौरान इस साड़ी को पहनना भारतीय हस्तकला की ओर उनकी रुझान को दर्शाता है। इससे पूर्व 8 बार संसद में बजट पेश कर चुकीं निर्मला सीतारमण की साड़ी भी सुर्खियों में रही है। ऐसे में आइए संभावित बजट के साथ वित्त मंत्री के पावरफुल लुक पर चर्चा करते हैं।

किस रंग की साड़ी से वित्त मंत्री का कौन सा संदेश?

इससे पहले कई मौकों पर बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी साड़ी से संकेत दे चुकी हैं। इस बार वित्त मंत्री ने तमिलनाडु की पुरानी बुनाई से जुड़ी साड़ी पहनी है जो संकेत देती है कि बजट का मुख्य आकर्षण तमिलनाडु हो सकता है जहां इस वर्ष चुनाव होना है। आसार जताए जा रहे हैं कि केन्द्र तमिलनाडु को बड़ा तोहफा देकर कुछ लुभावने ऐलान कर सकता है।

इससे पूर्व वित्त मंत्री 8 बजट पेश कर चुकी हैं जिस दौरान उनकी साड़ी आकर्षण का केन्द्र बनी थी।वर्ष 2025 में निर्मला सीतारमण ने मछली-थीम वाली कढ़ाई वाली सिल्क साड़ी पहनी थी जिसे पद्म अवॉर्डी दुलारी देवी ने बनाया था। इसका जुड़ा मधुबनी बिहार से था और उसी वर्ष बिहार में चुनाव हुए।

2024 में वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के दौरान बैंगनी और सुनहरे बॉर्डर वाली सफेद सिल्क साड़ी चुनी जो पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध ‘कांथा कढ़ाई’ वाली थी। 2023 में वे कसुती धागे के काम वाली टेम्पल बॉर्डर साड़ी, 2022 में ब्राउन बॉमकाई साड़ी, 2021 में पोचमपल्ली साड़ी, 2020 में पीले रंग की सिल्क साड़ी और 2019 में गुलाबी रंग की मंगलगिरी साड़ी पहन कर बजट पेश कर चुकी हैं।

बजट में क्या हो सकता है खास?

मिडिल क्लास को तोहफा मिलेगा या किसानों की बल्ले-बल्ले होगी। केन्द्र सरकार क्या बजट के माध्यम से चुनावी राज्यों को सौगात देगी? ऐसे तमाम सवाल हैं जो बजट 2026 पेश होने से पूर्व उठ रहे हैं। इन सभी सवालों का जवाब अब से कुछ ही देर में बजट पेश होने के साथ ही मिल जाएगा। 11 बजते ही संसद में वित्त मंत्री का संबोधन शुरू होगा और लोगों तक बजट से जुड़ी जानकारी पुहंचने लगेगी। इस दौरान आकलन लगाया जा सकेगा कि बजट में क्या-क्या खास है और इसका लाभ या हानि क्या कुछ होना है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 1, 2026

Budget 2026

फ़रवरी 1, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 1, 2026

Budget 2026 Expectations

फ़रवरी 1, 2026

U19 World Cup India vs Pakistan

फ़रवरी 1, 2026

Epstein Files

फ़रवरी 1, 2026