---Advertisement---

Japan ने भारत को दी बड़ी खुशखबरी! देश के लोगों को जल्द मिलेगी Bullet Train की सौगात! इस महीने से इन स्टेशनों के बीच शुरू हो सकता है संचालन

Bullet Train: देश की पहली Bullet Train मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी, जिसकी तैयारियां जोरदार तरीकें से किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 17, 2025 3:40 अपराह्न

Bullet Train
Follow Us
---Advertisement---

Bullet Train: देश के लोगों को जल्द भारत की पहली बुलेट ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है, जिसके बाद गोली की रफ्तार से पटड़ियों पर दौड़ती दिखेगी ये ट्रेन। बता दें पहली Bullet Train मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी, जिसको लेकर तेजी से काम किया जा रहा है, इसी बीच जापान ने भारत को एक बड़ी खुशखबर दी है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे की आम लोगों के लिए कब से इसकी शुरूआत हो सकती है।

Bullet Train पर Japan ने भारत को दी बड़ी खुशखबरी

बता दें कि देश की पहली Bullet Train मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी, जिसकी तैयारियां जोरो पर है। कई जगहों पर तो ट्रैक का निर्माण भी हो चुका है। इसी बीच जापान ने भारत को बड़ी खुशखबरी दी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जापान जल्द भारत को दो हाई-स्पीड शिंकानसेन ट्रेन सेट फ्री में देने जा रहा है, जी हां आपने सही सुना जापान भारत को दो बुलेट ट्रेन देगा वह भी फ्री में, इसकी मुख्य उद्देश्य मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के परीक्षण और निरीक्षण में सहायता प्रदान करना है। सूत्रों के मुताबिक पूर्वी जापान रेलवे के शिंकानसेन बेड़े की E5 और E3 श्रृंखला से एक-एक ट्रेन 2026 की शुरुआत तक भारत में डिलीवर की जाएगी।

इस महीने से शुरू हो सकता है बुलेट ट्रेन का संचालन

508 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल लिंक का कुछ हिस्सा पूरा कर लिया गया है, हालांकि अभी बहुत काम बचा हुआ है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक उम्मीद लगाई जा रही है कि अगस्त 2026 में सूरत और बिलिमोरा के बीच 48 किलोमीटर लंबे हिस्से पर कॉरिडोर का पहला चरण खुलने की उम्मीद है। काम पूरा होने के बाद अन्य खंडों को चरणों में खोला जाएगा। हालांकि इसे लेकर अधिकारिक ऐलान होना बाकी है। वहीं मुंबई-अहमदाबाद Bullet Train का पूरा काम साल 2030 तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद अहमदाबाद से मुंबई की दूरी केवल 2 घंटे से भी कम की रह जाएगी। हालांकि अभी इसमे काफी काम होने बाकी है, लेकिन एक बार इस रूट पर बुलेट चलने के बाद अन्य रूट जैसे दिल्ली-अमृतसर, पटना-दिल्ली समेत कई रूटों पर चलाए जानें पर विचार किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Muskan Sahil Case

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026