---Advertisement---

Closing Bell: भारी गिरावट के साथ लुढ़का Stock Market, सेंसेक्स 897 तो निफ्टी 258 अंकों के साथ लाल निशान पर हुआ बंद

Stock Market Closing Bell: शेयर बाजार का पहला कारोबारी दिन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स में 897.28 अंकों की गिरावट के साथ 58237 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 258.60 अंक लुढ़ककर 17154 के स्तर पर बंद हुआ।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 13, 2023 4:58 अपराह्न

Stock Market Closing Bell
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Closing Bell: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते का पहला दिन, सोमवार 13 मार्च को मार्केट में काफी उथल-पुथल देखने को मिली। अंत में शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में थोड़ी तेजी नजर आई। सेंसेक्स में 200 अंकों का उछाल देखने को मिला। मगर इसके बाद दोपहर में भारी गिरावट देखने को मिली। भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार का दिन अच्छा नहीं रहा। BSE का सेंसेक्स और NSE का निफ्टी दोनों ही लुढ़ककर लाल निशान पर बंद हुए।

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

सेंसेक्स में 897.28 अंकों की गिरावट के साथ 58237 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 258.60 अंक लुढ़ककर 17154 के स्तर पर बंद हुआ। इस तरह से दोनों में 1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बैंक निफ्टी 920.75 अंक की गिरावट यानि कि 2.27 फीसदी की गिरावट के साथ 39.564 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी के अधिकतर शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए। इस तरह से निफ्टी बीते 5 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ, जबकि BSE के सभी सेक्टर पर बिकवाली का दौर जारी रहा।

Also Read: Indore Kavi Sammelan में इस रंग में नजर आए BJP के ये चर्चित नेता, देखने वाले भी रह गए हैरान

शुरूआती दौर में इन कंपनियों के शेयरों में आई तेजी

वहीं, कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स के इन शेयरों में तेजी देखी गई। इसमें कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, रिलांयस, एचसीएल और हिडाल्को के साथ ही कई कंपनियों के शेयरों में तेजी देखे जा रही है।

इन शेयरों में आई गिरावट

शेयर बाजार में गिरने वाले शेयरों को देखें तो इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, सनफार्मा, नेस्ले, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, एनटीपीसी, इंडसइंड, एसबीआई लाइफ, टाइटन और बीपीसीएल के साथ ही कई कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026