---Advertisement---

Credit Cards Rule Changed: ध्यान दें! आज से HDFC और IDFC क्रेडिट कार्ड नियमों में हुए यह बड़े बदलाव; जानें पूरी डिटेल

Credit Cards Rule Changed: सितंबर का महीना शुरू हो गया है। बता दें कि 1 सितंबर से कई वित्तीय नियमों में बदलाव हुए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 1, 2024 6:25 अपराह्न

Credit Cards Rule Changed
Follow Us
---Advertisement---

Credit Cards Rule Changed: सितंबर का महीना शुरू हो गया है। बता दें कि 1 सितंबर से कई वित्तीय नियमों में बदलाव हुए है। बता दें कि कई बैंकों ने आज से अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव किए है। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। ये नियम रुपे क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ शेयर बाजार और एफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड से भी जुड़े हुए हैं (Credit Cards Rule Changed)।

HDFC बैंक ने रिवॉर्ड पॉइंट के नियमों में किया बदलाव

एचडीएफसी बैंक ने 1 सितंबर से नए रिवॉर्ड प्वाइंट कैप लागू कर दिए हैं। इसके तहत बैंक ने एक महीने में यूटिलिटी और टेलीकॉम लेनदेन से मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट की संख्या 2000 प्वाइंट तक सीमित कर दी है। वहीं, अगर आप CRED, CheQ और MobiKwik जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए स्कूल फीस का भुगतान करते हैं तो इसके लिए आपको रिवॉर्ड पॉइंट नहीं दिए जाएंगे। हालांकि, स्कूलों को उनकी वेबसाइट या पॉइंट ऑफ़ सेल (POS) डिवाइस के माध्यम से भुगतान करने पर रिवॉर्ड पॉइंट दिए जाएंगे।

IDFC बैंक ने नियमों में किया बदलाव

IDFC फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में दो बड़े बदलाव हुए हैं। सबसे पहले, बैंक ने स्टेटमेंट जनरेट होने के बाद देय तिथि को घटाकर 15 दिन कर दिया है, जो पहले 18 दिन थी। यानी पहले स्टेटमेंट जनरेट होने के बाद ग्राहकों को भुगतान के लिए 18 दिन का समय मिलता था, जबकि अब 15 दिन का समय मिलेगा। दूसरी ओर, बैंक ने न्यूनतम देय सीमा को मूल राशि के 5% से घटाकर 2% कर दिया है (Credit Cards Rule Changed)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mokama–Munger Greenfield Expressway

मार्च 20, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 20, 2026

Delhi Mumbai Expressway

मार्च 19, 2026

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana

मार्च 19, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 19, 2026

Noida International Airport

मार्च 19, 2026