---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत में दर्ज हुआ उछाल, भारत के तीन प्रमुख महानगरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की आज की दरें लागू हो गई हैं। बता दें कि बीते दिनों कच्चे तेल के दामों में इजाफा होने के कारण बाजार में थोड़ी तेजी देखने को मिली थी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 26, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की आज की दरें लागू हो गई हैं। बता दें कि बीते दिनों कच्चे तेल के दामों में इजाफा होने के कारण बाजार में थोड़ी तेजी देखने को मिली थी। कुछ राज्यों और प्रमुख शहरों में तेल के दामों में इजाफा देखने को मिला था। वहीं बात आज की करें तो बाजार में स्थिरता देखने को मिली है और तेल के दामों में बदलाव की कोई खबर नहीं है।

कैसे तय होते हैं ईंधन के दाम

बता दें कि अंतराष्ट्रिय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे तेल की कीमतों को तय करती हैं और इसी के हिसाब से तेल आम लोगों को पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध होता है। आज तेल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। यूपी के कानपूर, लखनउ, गाजियाबाद, नोएडा, वाराणसी, गोरखपुर आदि स्थानों पर इनकी कीमत पहले जैसी ही है।

अलग-अलग जगहों पर कीमतों में क्यों होता है अंतर

बता दें कि ईंधन की बिक्री अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कीमत के साथ होती है। इसके वजह हैं राज्य और शहरों के अलग-अलग टैक्स चार्ट। बता दें कि राज्य सरकारे अपने-अपने राज्यों में अलग-अलग टैक्स लगाती हैं। वहीं कई जगहों पर स्थानीय नगर पालिका या नगर निगमों के भी टैक्स स्लैब अलग होते हैं। इसी कारण देश के विभिन्न हिस्सों में तेल की कीमतों में अंतर पाया जाता है।

तीन महानगरों में पेट्रोल की कीमत है 100 के पार

ताजा खबरों की माने तो देश के तीन महानगरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार है। इनमें चेन्नई, कोलकाता और मुंम्बई जैसे महानगर शामिल हैं।

चेन्नई – पेट्रोल- 102.63 रुपये, डीजल – 94.24 रुपये

कोलकाता- पेट्रोल- 106.03 रुपये, डीजल – 92.73 रुपये

मुम्बई- पेट्रोल- 106.31 रुपये, डीजल – 94.27 रुपये

घर बैठे जान सकते हैं डीजल-पेट्रोल के दाम

आप अपने घर पर बैठकर भी अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर बिकने वाले डीजल और पेट्रोल के दाम को जान सकते हैं। इसके लिए अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो अपने मोबाइल से RSP के साथ अपने शहर का कोड 9224992249 पर भेज दें। यहां आपको तेल के दामों का जानकारी हो जाएगी। वहीं अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो आप RSP लिखकर अपने शहर का कोड डालकर ईंधन का भाव पता कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026