---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में उछाल के बाद जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों मैं बंपर उछाल देखने को मिला है। पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी लेकिन 19 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। बुधवार को ब्रेंट क्रूड ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 19, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों मैं बंपर उछाल देखने को मिला है। पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी लेकिन 19 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। बुधवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 78.64 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 74.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। ऐसे में अगर भारत में अलग-अलग शहरों में कच्चे तेल की कीमतों के बारे में बात करें सरकारी तेल कंपनियों ने 19 जुलाई के लिए कच्चे तेल की कीमतें अपडेट कर दी है।

शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। इसी के साथ मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर से बिक रहा है। इसके साथ चेन्नई की बात की जाए तो, चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर में मिल रहा है।

बुधवार को नोएडा में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकर 96.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 96.81 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही लखनऊ में भी पेट्रोल की कीमतों में 10 पैसे की गिरावट देखी गई है। ऐसे में आज 1 लीटर पेट्रोल 96.57 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल दो पैसे सस्ता होकर 108.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल दो पैसे सस्ता होकर 89.76 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

Also Read: Opposition Meeting: ‘INDIA’ होगा विपक्षी गठबंधन का नाम, बेंगलुरु में ऐलान, खड़गे बोले- ‘समन्वय के लिए बनेगी समिति, जल्द खुलेगा कार्यालय’

पेट्रोल डीजल के नए रेट करें चेक

सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के नए रेट अपडेट करती है ऐसे में अगर आप भी घर बैठे पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप एसएमएस के जरिए आसानी से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहकों को इसके लिए RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करना होगा या इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड कर भी आप पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

Also Read: मोदी सरनेम केस में Rahul Gandhi ने हाईकोर्ट को दी चुनौती, 21 जुलाई को सुनवाई करेगा SC

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

जून 26, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Noida International Airport

जून 23, 2026

Delhi News

जून 21, 2026