---Advertisement---

CV Sales in March 2025: अशोक लेलैंड ने कमर्शियल व्हीकल में दर्ज की सकारात्मक वृद्धि, तो टाटा मोटर्स की सेल्स में आई गिरावट; जानें पूरी डिटेल

CV Sales in March 2025: भारत के वाणिज्यिक वाहन बाजार में मिली-जुली स्थिति देखने को मिल रही है, कुछ कंपनियों को फायदा तो कुछ को नुकसान हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 1, 2025 8:03 अपराह्न | Updated: अप्रैल 1, 2025 9:56 अपराह्न

CV Sales in March 2025
Follow Us
---Advertisement---

CV Sales in March 2025: मार्च 2025 में भारत के वाणिज्यिक वाहन (CV) बाजार में मिली-जुली स्थिति देखने को मिली। जहां टाटा मोटर्स की बिक्री में गिरावट आई, वहीं अशोक लेलैंड और ईचर मोटर्स ने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की। यह बदलाव बाजार में विभिन्न उपभोक्ता मांग और स्थिति को दर्शाता है।

मार्च 2025 में टाटा मोटर्स की बिक्री में गिरावट

भारत के प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की कुल CV Sales in March 2025 में 3% की गिरावट आई। कंपनी ने मार्च 2025 में 41122 यूनिट्स बेचे, जबकि मार्च 2024 में यह संख्या 42,262 यूनिट्स थी। हालांकि, टाटा मोटर्स के भारी वाणिज्यिक वाहनों (HCV) की बिक्री में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, जो 1% रही, लेकिन छोटे वाणिज्यिक वाहन (SCV) और पिकअप की बिक्री में 17% की बड़ी गिरावट आई।

CV Sales in March 2025 मेंटाटा मोटर्स का प्रदर्शन

Q4 FY25 के दौरान, टाटा मोटर्स की कुल बिक्री में 5% की गिरावट आई, जो 2,52,642 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह संख्या 2,65,090 यूनिट्स थी। इस गिरावट से साफ है कि कंपनी के प्रदर्शन में सामान्य मंदी आई है। फिर भी, हल्के और मध्यवर्ती वाणिज्यिक वाहनों (ILMCV) की बिक्री में 6% की वृद्धि देखने को मिली, जो कि सकारात्मक संकेत है।

अशोक लेलैंड की बिक्री में 6% की वृद्धि

दूसरी ओर, CV Sales in March 2025 अशोक लेलैंड ने मार्च 2025 में 6% की वृद्धि दर्ज की, जिससे कंपनी ने 24,060 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि, FY25 के पूरे साल की बिक्री पिछले साल की तुलना में स्थिर रही, लेकिन मार्च महीने में वृद्धि स्पष्ट रूप से यह दर्शाती है कि घरेलू और निर्यात बाजार में अशोक लेलैंड की मांग बनी हुई है।

आयशर मोटर्स ने मार्च 2025 में शानदार वृद्धि हासिल की

आयशर मोटर्स की बिक्री मार्च 2025 में 7.6% बढ़ी। घरेलू बिक्री में 6.3% की वृद्धि और निर्यात में 44.3% की बढ़ोतरी देखने को मिली, जो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसके वाहनों की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026