DA Hike को लेकर मचा भयंकर बवाल, लाखों केंद्रीय कर्मचारियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कर दी ये विशेष मांग, बढ़ोतरी पर सुगबुगाहट तेज

DA Hike: लाखों केंद्रीय कर्मचारी डीए यानि ( महंगाई भत्ते) के तहत होने वाले बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे है। वहीं अब इसकी मांग तेज हो गई है।

DA Hike

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

DA Hike: लाखों केंद्रीय कर्मचारी डीए यानि ( महंगाई भत्ते) के तहत होने वाले बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे है। हालांकि इसे लेकर अभी तक किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है। इसी बीच अब कर्मचारी संघ की तरफ से वित्त मंत्री से डीए की घोषणा को लेकर मांग की गई है। आमतौर पर जनवरी में ही डीए में हुई बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया जाता था। क्योंकि 7वां वेतन आयोग खत्म हो चुका है। माना जा रहा है कि इस वजह से डीए में होने वाली बढ़ोतरी में देरी आ रही है। मालूम हो कि अभी 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

DA Hike को लेकर मचा भारी बवाल

बता दें कि 8वे वेतन आयोग के एक्स हैंडल पर डीए में बढ़ोतरी के मामले में एक ट्वीट किया गया है। जिसमे लिखा गया है कि “1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ता/सूचना भत्ता की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। आमतौर पर इसकी घोषणा मार्च के अंत तक हो जाती है और बकाया राशि का भुगतान अप्रैल में किया जाता है।

इस देरी से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में निराशा व्याप्त है। परिसंघ ने श्रीमती निर्मला सीतारमण से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है”। इसके अलावा केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और श्रमिक का महासंघ” ने भी वित्त मंत्री, केंद्र सरकार को एक पत्र जारी करे DA Hike को लेकर आवेदन किया है।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर केंद्रीय कर्मचारी, श्रमिक महासंघ ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारी, श्रमिक महासंघ की तरफ से एक पत्र लिखा गया है, जिसमे कहा गया है कि “केंद्रीय सरकारी कर्मचारी एवं श्रमिक संघ आपका ध्यान 01.01.2026 से देय महंगाई भत्ता/सूचना भत्ता (डीए/डीआर) की किस्तों की घोषणा न होने की ओर आकर्षित करना चाहता है। सामान्यतः इसकी घोषणा मार्च के अंतिम सप्ताह में और तीन महीने के बकाया का भुगतान प्रत्येक वर्ष अप्रैल के पहले सप्ताह में किया जाता था।

इस घोषणा में देरी के कारण कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में घोर असंतोष और आशंकाएं हैं। संघ आपसे इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप का अनुरोध करता है और आपसे निवेदन करता है कि कृपया महंगाई भत्ता/सूचना भत्ता (डीए/डीआर) की घोषणा/आदेश यथाशीघ्र जारी करवाएं”।

 

 

Exit mobile version