---Advertisement---

DA Hike: त्योहारों से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने इतने फीसद डीए बढ़ाने का किया ऐलान

DA Hike: सरकार त्योहारों से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लाई है। इसके तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाले कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 18, 2023 5:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

DA Hike: सरकार त्योहारों से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लाई है। इसके तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाले कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है जो कि कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत का काम करेगी। बता दें कि भारत सरकार के इस फैसले से महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है।

लाखों कर्मचारियों को मिल सकेगा फायदा

भारत सरकार के महंगाई भत्ते (DA) में इजाफा करने वाले निर्णय से लाखों की संख्या में कर्मचारी व पेंशनभोगियों को इसका फायदा मिल सकेगा। इसके तहत ये बढ़ोतरी दर 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी होने की खबर है। कहा जा रहा है कि सरकार के निर्णय लेने के बाद से जुलाई से अक्टूबर तक की अवधि का बकाया भी नवंबर माह में मिल सकेगा। खबरों की माने तो भारत सरकार की इस घोषणा से 47 लाख कर्मचारी व 68 लाख पेंशनभोगियों को इसका फायदा होता नजर आएगा।

इतनी बढ़ेगी तनख्वाह

भारत सरकार के महंगाई भत्ते (DA) में इजाफा करने से कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ जाएगी। माना कि किसी कर्मचारी की तनख्वाह 31550 रुपये है। सरकार के भत्ता में इजाफा करने के बाद से डीए 46 फीसदी हो जाएगा जो कि 14513 रुपये होगा। वहीं अगर वर्तमान की बात करें तो ये 42 फीसदी है जिसके अनुसार ये रकम 13251 रुपये होती है। ऐसे में कुल मासिक इजाफा 1262 रुपये का होता नजर आ रहा है। वहीं अगर बात एक वर्ष की करें तो ये रकम 15144 रुपये होती है।

दिवाली बोनस का ऐलान

भारत सरकार ने ग्रुप सी, ग्रुप डी और ग्रुप बी के कुछ श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस देने का ऐलान किया है। खबर है कि वित्त मंत्रालय ने एक ज्ञापन जारी कर जानकारी दी है कि ग्रुप सी, ग्रुप डी और संविदा कार्यरत कर्मचारियों को कुछ शर्तों के तहत बोनस देने का ऐलान किया है। इसके तहत भुगतान की अधिकतम सीमा 7000 रुपये मासिक की हो सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026

Leave a Comment