---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway के संचालन की आ गई फाइनल डेट, सहारनपुर, रूड़की समेत इन जिलों में आएगी रोजगार की बाढ़; जानें सबकुछ

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों को खुशखबरी मिलने जा रही है, दोनों की दूरी मात्र 2.5 घंटे की रह जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 20, 2025 5:00 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है, जिससे देहरादून की दूरी मात्र 2.5 घंटे की रह जाएगी। अभी दिल्ली से देहरादून जाने में करीब 5 से 6 घंटे का समय लगता है। जानकारी के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे के जुलाई में खुलने की उम्मीद है। हालांकि इसे लेकर अभी तक अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, बता दें कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे खुलने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

Delhi Dehradun Expressway के संचालन की आ गई फाइनल डेट

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के संंचालन को लेकर लगातार देरी हो रही थी, लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि जुलाई में इस एक्सप्रेसवे की शुरूआत हो सकती है। हालांकि इसे लेकर इसका अधिकारिक ऐलान होना बाकी है, सूत्रों के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे पर जल्द ट्रायल शुरू हो सकता है। यानि Delhi Dehradun Expressway पर कुछ गाड़ियों का ट्रायल शुरू किया जाएगा। एनएचएआई के एक अधिकारी के अनुसार इस एक्सप्रेसवे पर कुछ-कुछ अंतराल के बाद गाड़ियों के संचालन की स्वकृति दी जाएगी। जिससे पता लग सकें की रास्ते में किसी प्रकार को कोई परेशानी न हो।

एक्सप्रेसवे खुलते ही सहारनपुर समेत इन जिलों में आएगी रोजगार की बाढ़

गौरतलब है कि Delhi Dehradun Expressway पश्चिमी उत्तर प्रदेश के और उत्तराखंड के कई जिलों के एक गेंमचेंजर साबित हो सकता है। माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद सहारनपुर, रूड़की, बागपत समेत कई जिलों का हुलिया पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद सहारनपुर, रूड़की समेत कई जिलों में रोजगार की जबरदस्त वृद्धि होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि एक्सप्रेसवे के रास्ते में आने के कारण अगल बगल नए होटल, रेस्टोरेंट, और आवासीय घर बनने की उम्मीद है। जिससे बड़ी संख्या में रोजगार में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026