---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway के इस रूट पर ट्रायल शुरू, फरीदाबाद आने जाने वाले लाखों लोगों को पहुंचेगा फायदा, राजस्थान का सफर हुआ आसान, जानें सबकुछ

Delhi Mumbai Expressway: अगर आप भी दिल्ली से रोजाना फरीदाबाद और आगे आना जाना करते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 23, 2026 4:54 अपराह्न

Delhi Mumbai Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway: अगर आप भी दिल्ली से रोजाना फरीदाबाद और आगे आना जाना करते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि कालिंदी कुंज पर घंटों जाम में फंसने के कारण लोगों को काफी दिक्क्त होती थी। वहीं अब Delhi Mumbai Expressway के करीब 9 किलोमीटर लंबे DND फ्लाईवे से जैतपुर सेक्शन को ट्रायल के लिए खोला गया है।

इस नए कनेक्शन से दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा और आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले लोगों को खास फायदा मिलने की उम्मीद है। बता दें कि घंटे का सफर अब कुछ मिनटों का रह जाएगा। इसके अलावा राजस्थान की पहुंच भी आसान हो गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

कहां से शुरू हुआ ट्रायल?

नया रूट सराय काले खां-महारानी बाग के पास रिंग रोड और DND फ्लाईवे से शुरू होकर दक्षिणी दिल्ली के जैतपुर और मीठापुर होते हुए फरीदाबाद की तरफ जाता है। फिलहाल एक्सप्रेसवे की एक कैरिजवे पर ट्रायल किया जा रहा है।

करीब 9 किलोमीटर का यह दिल्ली सेक्शन इस बड़े कॉरिडोर की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। ट्रायल का उद्देश्य सड़क, ट्रैफिक मैनेजमेंट और अन्य व्यवस्थाओं को परखना है। सबसे खास बात है कि फरीदाबाद से अब सीधा नोएडा की पहुंच हो जाएगी। यानि अब जाम में फंसने की जरूरत नहीं होगी।

फरीदाबाद वालों को सबसे बड़ा फायदा

फरीदाबाद से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों के लिए यह कनेक्शन काफी अहम माना जा रहा है। अभी पीक टाइम में मथुरा रोड और कालिंदी कुंज के आसपास भारी ट्रैफिक देखने को मिलता है। नया रूट चालू होने के बाद फरीदाबाद की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक और अधिक सुगम रास्ता मिलेगा। इससे मथुरा रोड पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, सुखदेव विहार, सरिता विहार और कालिंदी कुंज के आसपास रहने वाले लोगों को भी राहत मिल सकती है। इसका फायदा सिर्फ दिल्ली और फरीदाबाद तक सीमित नहीं रहेगा। नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले वाहन चालक भी इस कनेक्शन के जरिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक आसानी से पहुंच सकेंगे। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में इसका संचालन शुरू हो सकता है। अभी केवल ट्रायल के लिए खोला गया है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026