---Advertisement---

गुड न्यूज! Delhi Mumbai Expressway शुरू होते ही मात्र इतनी देर में पहुंच सकेंगे एजुकेशन हब कोटा, इन जगहों की बदल जाएगी तकदीर

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह एक्सप्रेसवे 5 राज्यों से होकर गुजरेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 9, 2025 5:29 अपराह्न

Delhi Mumbai Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway: देशभर में लगातार नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। जिससे एक राज्य से दूसरे राज्य के बीच कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद है। इसी बीच दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होती है 6 राज्यों के बीच कनेक्टिविटी और बढ़ जाएगी, साथ ही समय भी बचेगा। अभी दिल्ली से मुंबई जानें में करीब 20 से 24 घंटे का समय लगता है, वहीं Delhi Mumbai Expressway शुरू होती ही 12 से 13 घंटे के बीच दिल्ली से मुंबई यात्री आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके अलावा एजुकेशन हब कहे जाने वाले कोटा की दूरी भी काफी कम हो जाएगी, साथ ही आसापास के इलाकों को काफी फायदा होने की उम्मीद है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Delhi Mumbai Expressway चालू होते ही इतने देर में पहुंत सकेंगे कोटा

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बता दें कि यह एक्सप्रेसवे 5 राज्यों से होकर गुजरेगा, जिसमे कई जिलें शामिल है। बता दें कि Delhi Mumbai Expressway दिल्ली होते हुए हरियाणा पहुंचेगी, इसके बाद राजस्थान फिर मध्यप्रदेश, गुजरात और आखिरी में मुंबई पहुंचेगी, हालांकि इन राज्यों में आवाजही और अधिक बढ़ जाएगी साथ ही समय भी काफी बचेगा। एजुकेशन कहे जानें वाले कोटा की भी पहुंच आसान हो जाएगी, बता दें बड़ी संख्या में छात्र दिल्ली समेत कई राज्यों से कोटा आईआईटी और नीट की तैयारी करने के लिए आते है। वहीं इस एक्सप्रेसवे के शुरू होते ही कोटा की दूरी 9 घंटे से घटकर 4 से 5 घंटे के बीच रह जाएगी। अन्य राज्यों से आए हुए सबसे पहले दिल्ली पहुंचते है और फिर कोटा के लिए रवाना होते है।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे शुरू होते ही इन जगहों को होगा जबरदस्त फायदा

गौरतलब है कि Delhi Mumbai Expressway शुरू होते ही कई शहरों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है, जिसमे गुरूग्राम से सटे सोहना, जयपुर, कोटा, अलवर, इंदौर समेत कई शहरों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। एक्सप्रेसवे के समीप होटल, रेस्टोरेंट, रेस्ट रूम को बनाने को लेकर भी विचार किया जा रहा है। बता दें कि इससे रोजगार के क्षेत्र में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है तो वहीं दिल्ली से इन राज्यों की दूरी काफी कम हो जाएगी, जिससे समय बचेगा, तो मुंबई जानें में भी काफी समय बचेगा। इसके अलावा व्यवसाय के लिहाज से भी ये एक्सप्रेसवे अहम भूमिका निभाएगा। यानि यह साफ है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद समय तो बचेगा ही साथ ही कई अन्य राज्यों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026