---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway पर आया ताजा अपडेट! MP का 244 किलोमीटर लंबा खंड बनकर हुआ तैयार, रतलाम समेत इन शहरों को होगा जबरदस्त फायदा

Delhi Mumbai Expressway: शुरू होने के बाद दिल्ली, हरियाणा, एमपी, राजस्थान, गुजरात के कई राज्यों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 24, 2025 5:57 अपराह्न

Delhi Mumbai Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway: देशभर में लगातार नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है, जैसे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस समेत कई एक्सप्रेसवे का निर्माण जारी है। वहीं Delhi Mumbai Expressway को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, एमपी, गुजरात होते हुए मुंबई पहुंचेगी। इसके अलावा एनचआई यानि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि 244 किलोमीटर लंबे मध्यप्रदेश खंड बन कर तैयार हो गया है और इससे कई शहरों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

एमपी के 244 किलोमीटर लंबा सेक्शन बनकर हुआ तैयार

आपको बता दें कि एनएचआई ने अपने सोशल मीडिया प्लेेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि Delhi Mumbai Expresswway के 244 किलोमीटर लंबे मध्यप्रदेश खंड ने मंदसौर, रतलाम, शाजापुर और धार से दिल्ली, मुंबई, सूरत और वडोदरा के प्रमुख बाजारों तक कृषि-उत्पादों के निर्बाध परिवहन की सुविधा प्रदान की है।

इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे का लगभग 70 से 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, वहीं माना जा रहा है कि साल 2026 में इसे पूर्ण रूप से शुरू कर दिया जाएगी, यानि दिल्ली से मुंबई आसानी से यात्रा कर सकेंगे, जो अपने आप में ऐतिहासिक होगा।

Delhi Mumbai Expressway के शुरू होने से MP के इन शहरों को होगा फायदा

आपको बता दें कि Delhi Mumbai Expressway शुरू होने के बाद दिल्ली, हरियाणा, एमपी, राजस्थान, गुजरात के कई राज्यों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है, सबसे खास बात इस राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई की दूरी तो कम होगी ही, इसके साथ ही अन्य राज्य जैसे एमपी, राजस्थान, गुजरात में भी में आर्थिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

वहीं 244 किलोमीटर बनकर तैयार इस लंबे सेक्शन के बाद अब मंदसौर, रतलाम, शाजापुर और धार से दिल्ली के प्रमुख बाजारों तक कृषि उपज के निर्बाध परिवहन की सुविधा प्रदान की गई है। यानि अगर आसान भाषा में कहें तो एमपी के इन शहरों से अब किसान आसानी से दिल्ली में अपनी फसल को बेच सकेंगे, दिल्ली से एमपी की दूरी मात्र कुछ घंटों की रह जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 10, 2026

Rajasthan Viral Video

अप्रैल 10, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 10, 2026

Nitish Kumar

अप्रैल 10, 2026

MP Viral Video

अप्रैल 10, 2026