---Advertisement---

इस तारीख से शुरू हो जाएगा Delhi Mumbai Expressway! इन राज्यों के लिए साबित होगा गेमचेंजर, रूट जान खिल उठेगा चेहरा

Delhi Mumbai Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक जिसकी दूरी करीब 1400 किलोमीटर के आसपास की है। इसका संचालन जल्द शुरू हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 29, 2026 2:48 अपराह्न

Delhi Mumbai Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक जिसकी दूरी करीब 1400 किलोमीटर के आसपास की है। हम बात कर रहे है Delhi Mumbai Expressway के बारे में, दरअसल इस एक्सप्रेसवे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल जल्द ही इसका वडोदरा से मुंबई पोर्ट रूट शुरू हो सकता है।

इसकी जानकारी खुद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी है। माना जा रहा है कि 31 अगस्त से यह स्ट्रैच शुरू हो सकता है, जो कई मायनों में मध्यप्रदेश, गुजरात और मुंबई के लिए एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। करीब 1400 किलोमीटर इस लंबे रूट में कई स्ट्रैच शुरू हो चुके है। माना जा रहा है कि साल के अंत तक पूरी तरह से यह एक्सप्रेसवे शुरू हो जाएगा।

Delhi Mumbai Expressway का क्या होगा रूट?

देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे यानि Delhi Mumbai Expressway की बात करें तो ये दिल्ली से होते हुए फरीदाबाद, सोहना, दौसा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत होते हुए मुंबई पहुंचेगा। सबसे खास बात है कि अभी दिल्ली से मुंबई जाने में करीब 24 घंटे का समय लगता है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे पूरा शुरू होने से यह दूरी केवल 11 से 12 घंटे की रह जाएगी।

सबसे खात बात है कि बिजनेस के लिहाज से भी यह गेमचेंजर होने जा रहा है। कई बार महंगे फ्लाइट किराए और ट्रेन में टिकट नहीं मिलने के कारण यात्रियों को  काफी दिक्कत होती है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से सड़क से भी आवाजाही आसान हो जाएगी।

यात्रियों को होंगे ये जबरदस्त फायदें

बता दें कि Delhi Dehradun Expressway के खुलने से यात्रियों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। सबसे पहले दिल्ली से मुंबई की दूरी केवल 12 घंटे की रह जाएगी। इसके अलावा यात्रियों को रास्ते पर ठहरने और खाने पीने की जगह भी मिलेगी। इसके अलावा केवल मुंबई ही नहीं, दिल्ली से सोहना, राजस्थान जाना भी बेहद आसान हो जाएगा, साथ ही समय की भी काफी बच होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही लंबी दूरी तय करने वाले निजी वाहन चालकों और ट्रांसपोर्ट कंपनियों के लिए यह एक्सप्रेसवे किसी गेमचेंजर से कम नहीं माना जा रहा। यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि यह एक्सप्रेसवे कई मायने में गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026