Delhi Mumbai Expressway पर यात्रा करने वाले यात्रियों को देना होगा भारी भरकम टोल टैक्स, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Delhi Mumbai Expressway पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह यात्रा महंगी होने जा रही है और भारी भरकम टोल टैक्स देना होगा।

Delhi Mumbai Expressway

फाइल फोटो

Delhi Mumbai Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक Delhi Mumbai Expressway का कई रूटों पर संचालन जारी है। दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा को पहले की तुलना में अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। हालांकि, इस हाई-स्पीड कॉरिडोर का उपयोग करने वाले यात्रियों को टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। हालांकि अभी पूरा रूट तैयार नहीं हुआ है।

लेकिन कई रूटों पर यात्रियों को अभी भारी भरकम टोल टैक्स देना पड़ता है। बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है। इसके निर्माण, रखरखाव और संचालन की लागत को ध्यान में रखते हुए यहां टोल टैक्स लिया जाता है।

Delhi Mumbai Expressway पर भरना होगा टोल टैक्स

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बने Delhi Mumbai Expressway का NE-4 कॉरिडोर शुरू में वडोदरा और भरूच को जोड़ता था। बाद में इस रूट को बढ़ा दिया गया, जिससे गाड़ियाँ बारडोली के पास एना गाँव तक जा सकती हैं।

इस साल की शुरुआत में एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को टोल शुल्क में काफी कमी का फायदा मिला था। हालाँकि, अब बदली हुई दरें लागू होने से वाहन मालिकों को एक बार फिर यात्रा के लिए ज़्यादा खर्च करना होगा। वडोदरा ज़िले में एक्सप्रेसवे पर चार टोल प्लाज़ा हैं। ये करजन तालुका के डोडका, फ़ज़लपुर, समियाला और साम्पा गाँव में स्थित हैं। बता दें कि इस रूट पर चालकों को भारी भरकम टोल टैक्स देना होगा।

सफर से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

 

Exit mobile version