---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway पर यात्रा करने वाले यात्रियों को देना होगा भारी भरकम टोल टैक्स, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Delhi Mumbai Expressway पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह यात्रा महंगी होने जा रही है और भारी भरकम टोल टैक्स देना होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 21, 2026 5:25 अपराह्न

Delhi Mumbai Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे में से एक Delhi Mumbai Expressway का कई रूटों पर संचालन जारी है। दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा को पहले की तुलना में अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। हालांकि, इस हाई-स्पीड कॉरिडोर का उपयोग करने वाले यात्रियों को टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। हालांकि अभी पूरा रूट तैयार नहीं हुआ है।

लेकिन कई रूटों पर यात्रियों को अभी भारी भरकम टोल टैक्स देना पड़ता है। बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है। इसके निर्माण, रखरखाव और संचालन की लागत को ध्यान में रखते हुए यहां टोल टैक्स लिया जाता है।

Delhi Mumbai Expressway पर भरना होगा टोल टैक्स

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बने Delhi Mumbai Expressway का NE-4 कॉरिडोर शुरू में वडोदरा और भरूच को जोड़ता था। बाद में इस रूट को बढ़ा दिया गया, जिससे गाड़ियाँ बारडोली के पास एना गाँव तक जा सकती हैं।

इस साल की शुरुआत में एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को टोल शुल्क में काफी कमी का फायदा मिला था। हालाँकि, अब बदली हुई दरें लागू होने से वाहन मालिकों को एक बार फिर यात्रा के लिए ज़्यादा खर्च करना होगा। वडोदरा ज़िले में एक्सप्रेसवे पर चार टोल प्लाज़ा हैं। ये करजन तालुका के डोडका, फ़ज़लपुर, समियाला और साम्पा गाँव में स्थित हैं। बता दें कि इस रूट पर चालकों को भारी भरकम टोल टैक्स देना होगा।

सफर से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • वाहन में सक्रिय FASTag और पर्याप्त बैलेंस सुनिश्चित करें।
  • यात्रा से पहले एक्सप्रेसवे का रूट और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट की जानकारी लें।
  • स्पीड लिमिट का सख्ती से पालन करें।
  • सीट बेल्ट का उपयोग करें और सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
  • लंबी यात्रा से पहले वाहन के टायर, ब्रेक, इंजन ऑयल और ईंधन की जांच कर लें।
  • मोबाइल फोन का इस्तेमाल ड्राइविंग के दौरान न करें।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 21, 2026

Jharkhand News

जुलाई 21, 2026

Punjab News

जुलाई 21, 2026

Punjab News

जुलाई 21, 2026

Rashifal 22 July 2026

जुलाई 21, 2026

Rain Alert 22 July 2026

जुलाई 21, 2026