Parliament Monsoon Session 2026: 13 अगस्त तक चलने वाले मानसून सत्र की आज से शुरुआत हो चुकी है। वहीं इसे लेकर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मानसून और मानसून सत्र प्रोडक्टिव साबित हो सके यह देश की भलाई के लिए जरूरी है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इसे लेकर पूरी तरह से तैयार है और कई मामलों को लेकर सरकार को घेर सकती है। जहां केंद्र सरकार की तरफ से पार्लियामेंट मॉनसून सेशन में 5 विधेयक को पेश करने की तैयारी है तो वहीं जंतर मंतर विरोध प्रदर्शन से लेकर सोनम वांगचुक और कई मुद्दों पर सरकार से सवाल भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्लियामेंट मॉनसून सेशन 2026 को लेकर क्या बोले
#WATCH | Delhi: On the Monsoon session of Parliament, PM Narendra Modi says, “Be it the monsoon or the monsoon session- if both are proactive, they prove to be highly productive. And when both are productive, it leads to the welfare of the nation and the well-being of all living… pic.twitter.com/xuQmzDTeQw
— ANI (@ANI) July 20, 2026
पार्लियामेंट के मॉनसून सेशन पर PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “चाहे मॉनसून हो या मॉनसून सेशन- अगर दोनों प्रोएक्टिव हैं, तो वे बहुत प्रोडक्टिव साबित होते हैं। और जब दोनों प्रोडक्टिव होते हैं, तो इससे देश की भलाई और सभी जीवों की भलाई होती है। इसलिए हम प्रार्थना करते हैं कि मॉनसून प्रोएक्टिव और प्रोडक्टिव दोनों बना रहे, और मॉनसून सेशन भी प्रोडक्टिव साबित हो।”
किन मुद्दों पर हंगामे होने के हैं आसार
रिपोर्ट की बात करें तो मानसून सत्र में विपक्ष की तरफ से संसद में में नीट पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी, सोनम वांगचुक और वंदे मातरम बिल के मुद्दे पर बातचीत हो सकती है जिसकी वजह से हंगामे होने के आसार नजर आ रहे हैं। बीते लंबे समय से जंतर मंतर पर बैठे प्रदर्शनकारी के सपोर्ट में विपक्ष अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं और ऐसे में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की जा सकती है।
Parliament Monsoon Session 2026 में इन विधेयकों को किया जाएगा पेश
बता दें कि मानसून सत्र में केंद्र सरकार की तरफ से 5 नए विधेयक पेश की जा रही है। आयकर (संशोधन) विधेयक, 2026 के साथ सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026, राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 भी सदन में पेश करने वाली है।







