---Advertisement---

‘मेरी हालत बहुत अच्छी तो नहीं…, अनशन के बीच Sonam Wangchuk ने देशवासियों से कर दी ये विशेष अपील, दिल्ली में हलचल तेज, जानें सबकुछ

Sonam Wangchuk: दिल्ली में बीते कई दिनों से सीजेपी यानि कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आंदोलन जारी है। मालूम हो कि इसी आंदोलन में Sonam Wangchuk पिछले 19 दिनों से भूख हड़ताल पर है। जिसके बाद उनकी स्थिति धीरे-धीरे  बिगड़ती जा रही है। यहां तक सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी  से वायरल हो रहा है, ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 16, 2026 11:09 पूर्वाह्न

Sonam Wangchuk
Follow Us
---Advertisement---

Sonam Wangchuk: दिल्ली में बीते कई दिनों से सीजेपी यानि कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आंदोलन जारी है। मालूम हो कि इसी आंदोलन में Sonam Wangchuk पिछले 19 दिनों से भूख हड़ताल पर है। जिसके बाद उनकी स्थिति धीरे-धीरे  बिगड़ती जा रही है। यहां तक सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी  से वायरल हो रहा है, जहां कहा जा रहा है कि 2 दिन में उनकी मौत हो सकती है।

जिसके बाद से ही राजनीति गलियारों में भी चर्चाएं शुरू हो गई है। इस बीच सोनम वांगचुक ने देशवासियों से खास अपील कर दी है। बता दें कि धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे को लेकर सीजेपी के संथापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन शुरू किया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

अनशन के बीच Sonam Wangchuk ने देशवासियों से कर दी ये विशेष अपील

बता दें कि Sonam Wangchuk ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि “मेरी हालत बहुत अच्छी तो नहीं है, लेकिन बहुत खराब भी नहीं है। मुझसे व्रत तोड़ने के लिए कहने के बजाय, कृपया 20 जुलाई को मेरे साथ शामिल हों। संसद तक शांतिपूर्ण मार्च के लिए”।

कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा जारी किए गए ताज़ा मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 59 साल के वांगचुक बहुत कमज़ोर हैं और 24 घंटे मेडिकल निगरानी में हैं। उनका वज़न घटकर 57.15 किलोग्राम हो गया है; पिछले 24 घंटों में इसमें 400 ग्राम की कमी आई है और उपवास शुरू करने के बाद से अब तक वज़न में लगभग 8.9 किलोग्राम की गिरावट हुई है”।

दिल्ली में हलचल तेज

बताते चले कि Sonam Wangchuk के इस ऐलान के बाद से दिल्ली में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि अभी तक तो सरकार की तरफ से इस आंदोलन में किसी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन वांगचुक की सेहत को देखते हुए कई बड़े नेता उनसे अनशन तोड़ने की बात कर रहे है। माना जा रहा है कि सेहत में गिरावट के कुछ परिस्थितियां बन सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक इसे लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं अब देखना होगा कि क्या सरकार की तरफ से बातचीत शुरू होती है या नहीं।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी वांगचुक से अपना अनशन खत्म करने का आग्रह किया, जबकि अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 16, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026