---Advertisement---

Delhi News: खुशखबरी! दिल्ली में घर खरीदारों की होगी बल्ले-बल्ले, मेट्रो, नमो भारत स्टेशन के पास खरीद सकेंगे अपने सपनों का घर, जानें सबकुछ

Delhi News: केंद्र सरकार एक योजना लेकर आई है, जिसके तहत सस्ते दामों में खूबसूरत घर मिलेगा। वहीं कुछ दूरी पर मेट्रो और नमो भारत स्टेशन होंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 8, 2026 5:19 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली में घर खरीदना यानि जंगल में से सुई ढूंढना जैसा हो गया है। बढ़ती आबादी के कारण लोग अपने सपनों का घर नहीं खरीद पा रहे है। लेकिन अब केंद्र सरकार एक ऐसी योजना लेकर आई है, जिसके तहत सस्ते दामों में खूबसूरत घर मिलेगा। सबसे खास बात है कि घर के नजदीक में ही मेट्रो और नमो भारत ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। यानि घर से निकलों और तुरंत मेट्रो में चढ़कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। दिल्ली में डीएमआरसी और एनसीआरटीसी के सहयोग से ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) मॉडल को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इसके तहत मेट्रो या नमो भारत स्टेशन के 500 मीटर के दायरे में कमर्शियल प्रोजेक्ट विकसित किए जाएंगे। सबसे खास बात है कि नई नीति के तहत करीब 207 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को विकास को चिन्हित किया गया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ सभी अहम जानकारी।

दिल्ली में खरीद सकेंगे अपने सपनों का घर

जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की तरफ से ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) मॉडल को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके तहत मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के आसपास कमर्शियल प्रोजेक्ट विकसित किए जाएंगे। इस योजना के तहत मेट्रो स्टेशन के आसपास रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स विकसित किए जाएंगे। Namo Bharat (RRTS) स्टेशनों के पास भी आवासीय सुविधाएं मिलेंगी।

लोगों को ऑफिस और ट्रांसपोर्ट तक आसान पहुंच मिलेगी। आसान भाषा में समझे तो अगर ऑफिस पहुंचने में 2 से 2.5 घंटे लगता होगा तो इस प्रोजेक्ट के पास रहने वाले लोग मात्र 1 घंटे में अपने ऑफिस पहुंच सकेंगे। क्योंकि लोगों को जाम की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ेगा।

क्या है केंद्र सरकार की टीओडी योजना?

अगर टीओडी योजना की बात करें तो यह एक ऐसी योजना है, जिसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट के आसपास ही रिहायशी और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स बनाए जाते हैं। अगर इसके फायदें की बात करें तो – ट्रैफिक जाम में कमी, समय और फ्यूल की बचत, बेहतर लाइफस्टाइल, पर्यावरण पर कम असर शामिल है।

वहीं अगर फायदें की बात करें तो कम कीमत में बेहतर लोकेशन, स्टेशन तक पैदल दूरी, मॉडर्न सुविधाओं वाले अपार्टमेंट, भविष्य में प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने की संभावना है। केंद्र सरकार का ये काफी अहम और महत्वपूर्ण योजना मानी जा रही है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 8, 2026

Rain Alert 9 April 2026

अप्रैल 8, 2026

Punjab News

अप्रैल 8, 2026

Punjab News

अप्रैल 8, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 8, 2026

कल का मौसम 9 April 2026

अप्रैल 8, 2026