---Advertisement---

Delhi Rozgar Mela: युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए जल्द राजधानी में खुलेंगे 20 नए रोजगार केंद्र, दिल्ली सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Delhi Rozgar Mela: दिल्ली में युवाओं के अच्छे भविष्य के लिए 20 करियर काउंसिलंग केंद्रों का होगा आयोजन। युवाओं को मिलेगी बढ़िया गाइडेंस।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 28, 2023 3:45 अपराह्न

Delhi Rozgar Mela
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Rozgar Mela:दिल्ली सरकार युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य को अच्छा बनाने के लिए उन्हें रोजगार क्षेत्र में कई सारे बेहतरीन मौके प्रदान करेगी। जिसके चलते दिल्ली स्किल एण्ड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और दिल्ली सरकार के श्रम और रोजगार मंत्री राज कुमार आनंद ने मिलकर युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार मेले के खास मुद्दे पर काफी देर तक मीटिंग आयोजित की थी। काफी देर हुई इस मीटिंग में इस बात पर भी विचार किया गया, युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ एक अच्छे गाइडेंस की भी जरूरत है। जिसकी मदद से वह अपने करियर में आगे सफलता हासिल कर सकें। इस विषय को सोचते हुए जल्द ही दिल्ली में करियर काउंसिलंग के नए 20 केंद्रों को ओपन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : ट्रक ड्राइवर के बाद अब मोटर मैकेनिक के साथ नजर आए Rahul Gandhi, बाइक ठीक करते हुए फोटो हो रहे वायरल

रोजागर केंद्र के चलते 2 हजार युवाओं को हुआ फायदा

दिल्ली स्किल एण्ड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने मीटिंग के दौरान बताया कि इन रोजगार केंद्रों के माध्यम से भी तक कुल मिलाकर 2 हजार से अधिक युवाओं को इसे फायदा हुआ है। इन करियर काउंसिंग केंद्रों के खुलने से आजकल के युवाओं को उनके भविष्य के बारे में जागरूक करना है और सही मार्गदर्शन करके उन्हें आगे के लिए तैयार करना है। इस केंद्रों के जरिए यूनिवर्सिटी उन सभी उम्मीदवारों को उनकी रूचि के बारे में पूछकर उन्हें रोजगार मिलने में मदद करेगी। अभी तक दिल्ली में कुल 3 ही करियर काउंसिंलंग केंद्र है, जिसे जल्द ही 20 करने का फैसला डीएसईयू के द्वारा लिया गया है।

दिल्ली के विशाल रोजगार मेले में अधिक युवा ले हिस्सा

दिल्ली श्रम और रोजगार मंत्री ने कहा कि, आप पार्टी युवाओं को रोजगार देने के लिए एक बड़े पैमाने पर रोजगार मेला आयोजन करने का सोच रहे हैं। इसके साथ ही दिव्यांग श्रेणी के लोगों के लिए एक अलग से रोजगार मेला का भी आयोजन किया जाएगा। इस मेले में दिव्यांग श्रेणी के अच्छे संस्थानों में काम कर रहे लोगों की भी मदद ली जाएगी। इसके अलावा रोजगार मंत्री ने छोटे पैमाने पर कई सारे रोजगार मेले को आयोजित करने के लिए विभाग के आधिकारियों को आदेश जारी किया है। युवाओं को ज्यादा मात्रा ने इस मेले से जागरूक कराने के लिए हर क्षेत्र के विधानसभा में करियर काउंसिंग कैंम्प को आयोजित करने की बात कहीं है।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का नया ऐलान, अब सड़कों पर नहीं होगा दंगल, कोर्ट में होगी लड़ाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026