DGCA: अगर आप भी हवाई यात्रा करते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल केंद्र सरकार और डीजीसीए की तरफ से हवाई यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। बता दें कि यात्रियों को अपनी मन की सीट लेने के लिए एयरलाइंस कंपनियां एक्स्ट्रा शुल्क वसूलते थे, लेकिन अब केंद्र सरकार की तरफ ये आदेश दिया गया है कि 60 प्रतिशत सीटें निशुल्क आवंटित करनी होगी। यानि अब प्लेन में सीट चुनने के लिए यात्रियों को किसी प्रकार का अधिक शुल्क नहीं देने होगा। इसके अलावा भी विमानन मंत्रालय की तरफ से और अधिक जानकारी दी गई है। ताकि लोगों को मदद पहुंचाई जा सके।
हवाई यात्रियों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के माध्यम से निम्नलिखित निर्देश जारी किए हैं –
The Ministry has issued the following directions through the Directorate General of Civil Aviation (DGCA):
1. Minimum 60% of seats on any flight to be allocated free of charge to ensure fair access
2. Passengers travelling on the same PNR to be seated together, preferably in…— MoCA_GoI (@MoCA_GoI) March 18, 2026
- सभी यात्रियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने हेतु किसी भी उड़ान में कम से कम 60% सीटें निःशुल्क आवंटित की जाएं।
- एक ही PNR पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक साथ, अधिमानतः अगल-बगल की सीटों पर बैठाया जाए।
- लागू सुरक्षा और परिचालन नियमों के अधीन, खेल उपकरण और संगीत वाद्ययंत्रों के परिवहन को पारदर्शी और यात्री-अनुकूल तरीके से सुगम बनाया जाए। एयरलाइंस को पालतू जानवरों के परिवहन के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नीतियां भी बनानी होंगी।
लाखों यात्रियों को ऐसे होगा फायदा – DGCA
- यात्री अधिकार ढांचे का कड़ाई से पालन, विशेष रूप से देरी, रद्द होने और बोर्डिंग से इनकार किए जाने की स्थिति में।
- एयरलाइन वेबसाइटों, मोबाइल एप्लिकेशन, बुकिंग प्लेटफॉर्म और हवाई अड्डे के काउंटरों पर यात्री अधिकारों का प्रमुखता से प्रदर्शन।
- व्यापक पहुंच और जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में यात्री अधिकारों का स्पष्ट संचार।
- नागरिक उड्डयन मंत्रालय यात्री अनुभव को बेहतर बनाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने, शिकायतों को कम करने और विमानन तंत्र में सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।






