---Advertisement---

DGCA: हवाई यात्रियों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, 60 प्रतिशत सीटें नि:शुल्क होंगी आवंटित; यात्रियों को ऐसे पहुंचेगा फायदा; जानें सबकुछ

DGCA: केंद्र सरकार और डीजीसीए की तरफ से हवाई यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 18, 2026 3:58 अपराह्न

DGCA
Follow Us
---Advertisement---

DGCA: अगर आप भी हवाई यात्रा करते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल केंद्र सरकार और डीजीसीए की तरफ से हवाई यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। बता दें कि यात्रियों को अपनी मन की सीट लेने के लिए एयरलाइंस कंपनियां एक्स्ट्रा शुल्क वसूलते थे, लेकिन अब केंद्र सरकार की तरफ ये आदेश दिया गया है कि 60 प्रतिशत सीटें निशुल्क आवंटित करनी होगी। यानि अब प्लेन में सीट चुनने के लिए यात्रियों को किसी प्रकार का अधिक शुल्क नहीं देने होगा। इसके अलावा भी विमानन मंत्रालय की तरफ से और अधिक जानकारी दी गई है। ताकि लोगों को मदद पहुंचाई जा सके।

हवाई यात्रियों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के माध्यम से निम्नलिखित निर्देश जारी किए हैं –

  • सभी यात्रियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने हेतु किसी भी उड़ान में कम से कम 60% सीटें निःशुल्क आवंटित की जाएं।
  • एक ही PNR पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक साथ, अधिमानतः अगल-बगल की सीटों पर बैठाया जाए।
  • लागू सुरक्षा और परिचालन नियमों के अधीन, खेल उपकरण और संगीत वाद्ययंत्रों के परिवहन को पारदर्शी और यात्री-अनुकूल तरीके से सुगम बनाया जाए। एयरलाइंस को पालतू जानवरों के परिवहन के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नीतियां भी बनानी होंगी।

लाखों यात्रियों को ऐसे होगा फायदा – DGCA

  • यात्री अधिकार ढांचे का कड़ाई से पालन, विशेष रूप से देरी, रद्द होने और बोर्डिंग से इनकार किए जाने की स्थिति में।
  • एयरलाइन वेबसाइटों, मोबाइल एप्लिकेशन, बुकिंग प्लेटफॉर्म और हवाई अड्डे के काउंटरों पर यात्री अधिकारों का प्रमुखता से प्रदर्शन।
  • व्यापक पहुंच और जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में यात्री अधिकारों का स्पष्ट संचार।
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय यात्री अनुभव को बेहतर बनाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने, शिकायतों को कम करने और विमानन तंत्र में सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026