---Advertisement---

ध्यान दें! Donald Trump ने भारत पर किया टैरिफ का ऐलान, जुर्माना के साथ लगाया 25 प्रतिशत का टैरिफ; जानें डिटेल

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को तगड़ा झटका देते हुए जुर्माना के साथ 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 30, 2025 6:10 अपराह्न | Updated: जुलाई 30, 2025 10:42 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को तगड़ा झटका देते हुए जुर्माना के साथ 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले दोनों देशों को बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हो रही थी, लेकिन अचानक Donald Trump ने 25 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान कर दिया। गौरतलब है कि ट्रप के टैरिफ के बाद कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर कटाक्ष कर रहे है। आईए समझते है कि 25 प्रतिशत टैरिफ से भारत पर क्या असर पड़ने वाला है।

Donald Trump ने भारत पर किया टैरिफ का ऐलान

बता दें कि Donald Trump ने भारत पर टैरिफ का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “याद रखें, भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उसके टैरिफ़ बहुत ज़्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा हैं, और किसी भी देश की तुलना में उसके यहाँ सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएँ हैं।

इसके अलावा, उसने हमेशा अपने सैन्य उपकरणों का एक बड़ा हिस्सा रूस से ही ख़रीदा है, और चीन के साथ, वह रूस का सबसे बड़ा ऊर्जा ख़रीदार है, ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएँ रोके – और सब कुछ ठीक नहीं है! इसलिए भारत को 1 अगस्त से 25% टैरिफ़ और उपरोक्त के लिए जुर्माना देना होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। मागा!”

25 प्रतिशत टैरिफ को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया जिसके बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “इसके बाद कहने को बचा ही क्या है? कल तक हमें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री हिम्मत दिखाएंगे और कहेंगे कि ट्रंप युद्धविराम को लेकर झूठ बोल रहे हैं। हमें लगा कि शायद उन्हें ट्रेड डील का डर है, इसलिए वो कुछ नहीं बोल रहे। अब ट्रेड डील का भी पर्दाफ़ाश हो गया है। ये कैसी विदेश नीति है?” इसके अलावा जयराम रमेश ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 10 October 2026

अक्टूबर 9, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 9, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 9, 2026