---Advertisement---

e-Aadhaar App Launch in India: अब घर बैठे आधार कार्ड में कर सकेंगे बदलाव; केंद्र सरकार करने जा रही है बड़ा उलटफेर; जानें सबकुछ

e-Aadhaar App Launch in India: अगर आप भी अपना आधार कार्ड में बदलाव करने की सोच रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 2, 2025 12:04 अपराह्न

e-Aadhaar App Launch in India
Follow Us
---Advertisement---

e-Aadhaar App Launch in India: अगर आप भी अपना आधार कार्ड में बदलाव करने की सोच रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल जल्द सरकार आधार कार्ड से जुड़े बदलाव करने के लिए ई-आधार एप लॉन्च करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस साल के अंत तक यह एप लॉन्च कर दिया जाएगा। इस आगामी एप का उद्देश्य नागरिकों को अपनी आधार जानकारी अपडेट करने का एक आसान और सुरक्षित तरीका प्रदान करना है। चलिए आपको बताते है कि यह आमलोगों के लिए कैसे एक गेमचेंजर साबित हो सकता है।

e-Aadhaar App Launch in India से लोगों को कैसे होगा फायदा

बता दें कि अभी भी आधार कार्ड अपडेट कराने में लोगों को आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए जल्द केंद्र सरकार ई-आधार एप लॉन्च करने जा रही है। इस एप की मदद से अब घर बैठे आधार कार्ड से जुड़े सभी काम किए जा सकेंगे। इससे समय और पैसे की बचत होगी। इसके साथ ही इस आगामी ऐप का उद्देश्य नागरिकों को अपनी आधार जानकारी अपडेट करने का एक आसान और सुरक्षित तरीका प्रदान करना है।

मुख्य रूप से, यह ऐप लोगों को अपने स्मार्टफ़ोन से सीधे संपर्क नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करने में मदद करेगा। यह किसी भी छोटे-मोटे अपडेट के लिए लोगों को आधार केंद्रों पर जाने की ज़रूरत को भी खत्म कर देगा।

ई-आधार एप लोगों के कैसे साबित होगा गेमचेंजर

यह ऐप सत्यापित सरकारी डेटाबेस से जुड़ने और पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और जन्म प्रमाण पत्र जैसे सहायक दस्तावेज़ों के स्वचालित सत्यापन को सक्षम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सबसे खास बात है कि अब लोगों को आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। वह आसानी से घर बैठे अपना पता, नाम और अन्य जरूरी जानकारी बदल सकते है। हालांकि बायोमेट्रिक परिवर्तन जैसे कि फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन के लिए अभी भी आधार केंद्र पर जाना होगा। यह हाइब्रिड दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करता है कि सुविधा बढ़ने के साथ-साथ डेटा अखंडता और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 3, 2026

Punjab News

फ़रवरी 3, 2026

Rashifal 4 February 2026

फ़रवरी 3, 2026

Punjab News

फ़रवरी 3, 2026

Noida Viral Video

फ़रवरी 3, 2026

कल का मौसम 4 Feb 2026

फ़रवरी 3, 2026