---Advertisement---

‘GST कलेक्शन से लेकर MSME तक…; Economic Survey 2025 में इन सेक्टर पर केंद्र सरकार की पैनी नजर; पढ़े पूरी रिपोर्ट

Economic Survey 2025: बजट से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज इकोनॉमिक सर्वे 2025 की रिपोर्ट पेश की गई। जिसमे जीडीपी ग्रोथ, एमएसएमई को लेकर समेत कई सेक्टरों की जानकारी दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 31, 2025 3:21 अपराह्न

Economic Survey 2025
Follow Us
---Advertisement---

Economic Survey 2025: वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने लोकसभा में आज Economic Survey 2025 रिपोर्ट पेश किया, जिसमे उन्होंने कई सेक्टरों पर विशेष जोर दिया।, वहीं जीडीपी ग्रोथ को लेकर भी वित्त मंत्री ने आगामी जानकारी दी है। रिपोर्ट यह साफ दर्शाता है कि देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत बनी हुई है, जो स्थिर बाहरी खाते, राजकोषीय समेकन और निजी खपत द्वारा समर्थित है। चलिए आपको बताते है कि इकोनॉमिक सर्वे के प्रमुख बातें।

MSME को लेकर केंद्र सरकार की विशेष योजना

Economic Survey 2025 के अनुसार केंद्र सरकार अनुसंधान और विकास (R&D), सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और पूंजीगत वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करके दीर्घकालिक औद्योगिक विकास को मजबूत करने की योजना बना रही है। इन उपायों का उद्देश्य उत्पादकता, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने पर जोर दे रही है।

Economic Survey 2025 में क्या है जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

वित्त मंत्री ने इकोनॉमिक सर्वे जीडीपी ग्रोथ को लेकर अहम जानकारी दी है। इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार भारत की जीडीपी ग्रोथ वित्त वर्ष 2026 में 6.3 और 6.8 प्रतिशत के बीच होगी। साथ ही मजबूत मजबूत बाहरी खाते, कैलिब्रेटेड राजकोषीय समेकन और स्थिर निजी खपत के साथ घरेलू अर्थव्यवस्था की बुनियादी बातें मजबूत बनी हुई हैं।

सभी सेक्टर कर रहे है बेहतरीन प्रदर्शन

इकोनॉमिक सर्वे 2025 के अनुसार सभी सेक्टर काफी बढ़िया प्रदर्शन कर रहे है। Economic Survey 2025 में कहा गया है कि त्रैमासिक डी-सीज़नलाइज़्ड राष्ट्रीय आय डेटा के रुझान विश्लेषण से पता चलता है कि सभी क्षेत्र अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कृषि क्षेत्र मजबूत बना हुआ है और लगातार प्रवृत्ति स्तरों से ऊपर चल रहा है। हाल के वर्षों में विकास की मजबूत दर ने सेवा क्षेत्र को उसके रुझान स्तर के करीब ला दिया है। वहीं अब कल यानि 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में बजट पेश किया जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026