---Advertisement---

कोरोना वैक्सीन को लेकर Elon Musk का बड़ा दावा, बोले-‘कोविड शॉट ने मुझे करीब-करीब अस्पताल पहुंचा दिया था’

Elon Musk: इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चाओं मे हैं। मस्क ने कोविड वैक्सीन को लेकर अपने आधिकारिक 'X' हैंडल से एक पोस्ट किया जिसको लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 27, 2023 12:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चाओं मे हैं। मस्क ने कोविड वैक्सीन को लेकर अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल से एक पोस्ट किया जिसको लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। मस्क ने अपने पोस्ट में लिखा की कोविड के वैक्सीन शॉट ने उन्हें करीब-करीब तक अस्पताल पहुंचा दिया था। इसके अलावा मस्क की ओर से ये भी कहा गया है कि उन्हें इससे कई तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वहीं बूस्टर डोज को लेकर मस्क ने दावा किया कि वो उस आदेश को मानने की बजाय जेल जाना पसंद करते, जिसमें प्राइवेट कंपनी के कर्माचारियों को वैक्सीन लगवाने को कहा गया था।

वहीं एलन मस्क ने कोविड के संदर्भ में ये भी कहा कि अब इसका प्रभाव दुनिया के अनेक हिस्सों से कम हो रहा है।

टीके की घटती प्रभाविकता पर मस्क का दावा

एलन मस्क ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल से एक वीडियो जारी कर कोविड टीके के घटते प्रभाविकता पर जोर दिया है। मस्क द्वारा शेयर किए गए वीडियो की माने तो उसमें दर्शाया गया है कि कैसे कुछ देशों ने आगे आकर इसके घटते प्रभाव के संबंध में कदम उठाए। वहीं कई जगहों पर इसे एहतियात के तौर पर प्रतिबंध भी किया गया। मस्क की माने तो इस विषय पर सार्वजनिक बहस को बंद कर एक सार्थक चर्चा होनी चाहिए जिससे की इसका उपाय निकाला जा सके।

कोविड वैक्सीन को लेकर एलन मस्क का दावा

एलन मस्क ने कोविड वैक्सीन शॉट को लेकर बड़ा दावा करते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट जारी किया है। इसमें मस्क ने लिखा है कि कोविड का वैक्सीनेशन खतरनाक है। उन्होंने अपना जिक्र करते हुए बताया कि मुझे पहले ही कोविड हो गया था। उस दौरान मुझे यात्रा करनी थी जिसके कारण मुझे तीन टीके लगवाने पड़े। इस दौरान मस्क ने ये भी दावा किया कि तीसरे टीके ने तो मुझे लगभग अस्पताल ही पहुंचा दिया था। मस्क ने टीके के संबंध में ये भी लिखा कि ऐसा नहीं है कि मुझे इस पर विश्वास नही है। मुझे इसपर विश्वास है। बस इसके प्रभाव पर होने वाली सार्वजनिक बहस को बंद कर देना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026

Leave a Comment