---Advertisement---

Elon Musk: ‘आप वास्तव में उपयोगी उत्पाद और सेवाएँ प्रदान..’ टेस्ला मालिक ने भारतीय एंटरप्रेन्योर्स को दी ये खास नसीहत; एच1बी वीजा पर दी प्रतिक्रिया

Elon Musk: टेस्ला मालिक ने अपने एक पॉडकास्ट के दौरान भारतीय और उनके कार्यों की जमकर तारीफ की है। साथ ही एच1बी वीजा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 1, 2025 11:40 पूर्वाह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: भारतीय बिजनेसमैन निखिल कामथ ने टेस्ला मालिक एलन मस्क के साथ एक पॉडकास्ट किया। इस दौरान मस्क ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है इसके साथ उन्होंने भारतीय एंटरप्रेन्योर्स को कुछ खास नसीहत भी दी है कि कैसे वह अपने आइंडिया को आगे बढ़ा सकते है। इसके अलावा एलन मस्क ने एच1बी वीजा में बड़े बदलाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल निखिल कामथ के पीपल ऑफ डब्ल्यूटीएफ पॉडकास्ट के दौरान टेस्ला मालिक ने खुलकर अपने विचार प्रकट किए है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Elon Musk ने भारतीय एंटरप्रेन्योर्स को दी ये खास नसीहत

निखिल कामथ के पीपल ऑफ डब्ल्यूटीएफ पॉडकास्ट के दौरान टेस्ला मालिक ने कई मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखी, जिसमे उनहोंने एंटरप्रेन्योर्स को कुछ नसीहत भी दी है। एलन मस्क ने कहा कि “मैं उन सभी लोगों का बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ जो धौंस जमाना चाहते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि जो लोग जितना लेते हैं उससे ज़्यादा कमाना चाहते हैं, मैं उनका सम्मान करता हूँ। अगर आप आर्थिक रूप से कुछ मूल्यवान बनाना चाहते हैं, तो आपको उसके पीछे नहीं भागना चाहिए। बेहतर होगा कि आप वास्तव में उपयोगी उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करने का प्रयास करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो पैसा सीधे पैसे कमाने के बजाय स्वाभाविक रूप से आएगा।”

एच1बी वीजा को लेकर क्या बोले टेस्ला मालिक

बता दें कि एच1बी वीजा को लेकर टेस्ला मालिक ने अहम जानकारी दी है। हाल के महीने में ट्रंप सरकार की तरफ से वीजा में कई बड़े बदलाव किए गए है। पॉडकॉस्ट के दौरान एलन मस्क ने कहा कि अमेरिका को उन प्रतिभाशाली भारतीयों से बहुत लाभ हुआ है जो अमेरिका आए हैं। इसके अलावा उन्होंने से पूरी तरह से खत्म करने के खिलाफ दृढ़ता से तर्क दिया – चेतावनी दी कि इसे बंद करना उल्टा होगा। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से ट्रंप और मस्क के रिश्तों में दरार आई है। हालांकि यह एलन मस्क ने यह साफ कहा है कि ग्रेट अमेरिका को बनाने में भारतीयों का अहम योगदान रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Train

मार्च 3, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 3, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 3, 2026

Rajnath Singh

मार्च 3, 2026

Holi 2026

मार्च 3, 2026

Lucknow News

मार्च 3, 2026