---Advertisement---

Everest Masalas Test: क्या वेज से लेकर नॉनवेज लवर्स तक का पसंदीदा मसाला है रिस्की, देखें किस तरह लोगों के आंखों में झोंका जा रहा धूल

Everest Masalas Test: एवरेस्ट मसाला जिसका सेवन शायद हर घर में होता हो और वेज से लेकर नॉनवेज लवर तक इसका इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आपके लिए रिस्की है क्योंकि इसे अनसेफ बताया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 3, 2026 2:59 अपराह्न

Everest Masalas Test
Follow Us
---Advertisement---

Everest Masalas Test: क्या आपके घर में भी एवरेस्ट के मसाले का इस्तेमाल किया जाता है। सब्जी और दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए आप भी बिना सोचे समझे इन मसाले का सेवन कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि ट्रस्टीफाई ने लैब टेस्ट रिपोर्ट में क्या खुलासा किया है। दरअसल एवरेस्ट मसाला टेस्ट में टस्टिफाई ने गरम मसाला, कश्मीरी लाल चिली पाउडर, एवरेस्ट किचेन किंग मसाला और एवरेस्ट मीट मसाला की ब्लाइंड टेस्टिंग को शेयर करते हुए दिखे हैं। इसको अंत तक देखने के बाद आपको भी हैरानी हो सकती है। अगर आप भी मसाले का सेवन करते हैं तो आइए जानते हैं कि एवरेस्ट मसाला टेस्ट में क्या खुलासा हुआ।

Everest Masalas Test में देखें गरम मसाला क्यों हुआ फेल

एवरेस्ट गरम मसाला लैब रिपोर्ट में हेवी मेटल टेस्टिंग में मरकरी डिटेक्ट नहीं हुआ बाकी सभी हेवी मेटल डिटेक्ट हुए हैं लेकिन एफएसएसआई के सुरक्षित लिमिट के अंदर मिला। वहीं अफलाटॉक्सिन की टेस्टिंग में सब सुरक्षित लिमिट के अंदर पाया गया तो वही सिंथेटिक डाइस टेस्टिंग में भी यह सेफ पाया गया। वहीं पेस्टिसाइड्स की टेस्टिंग में 21 पेस्टिसाइड्स मिले हैं जिसमें से 2 पेस्टिसाइड एफएसएसआई के सेफ लिमिट से ज्यादा पाया गया है। इसके साथ ही माइक्रोबायोलॉजिकल टेस्टिंग में डिजीज कॉजिंग बैक्टीरिया भी एक ऐसा बैक्टीरिया पाया गया है जो एफएसएसएआई के सेफ लिमिट से ज्यादा है। ऐसे में इस प्रोडक्ट को फेल बताया गया है।

किचन किंग मसाला को लेकर क्यों उठा सवाल

वहीं एवरेस्ट किचन किंग मसाला में हेवी मेटल सेफ लिमिट के अंदर पाए गए हैं। एफ्लाटॉक्सिंस भी सेफ पाया गया। वहीं पेस्टिसाइड्स की टेस्टिंग में 3 पेस्टिसाइड्स एफएसएसआई के सेफ लिमिट से ज्यादा मिले। माइक्रोबायोलॉजिकल की टेस्ट में एक बैक्टीरिया अनसेफ बताया गया है।

एवरेस्ट कश्मीरी लाल मिर्च की टेस्टिंग यहां जानें

एवरेस्ट कश्मीरी लाल मिर्च की टेस्टिंग में हेवी मेटल के टेस्टिंग में यह पास होती है। एफलाटॉक्सिंस भी सेफ है। पेस्टिसाइड्स को सुरक्षित बनाया गया है तो वहीं माइक्रोबायोलॉजिकल टेस्टिंग में एक बैक्टीरिया पाया गया है जो अनसेफ बताया गया है।

मीट मसाला कहां हुई एवरेस्ट मसाला टेस्ट में फेल

वहीं एवरेस्ट मीट मसाला की टेस्टिंग करने के बाद ट्रस्टिफाई ने पाया कि हेवी मेटल सेफ पाया गया। एफ्लाटॉक्सिंस में सेफ बताए गए हैं तो सिंथेटिक डाइस भी सेफ है। पेस्टिसाइड्स में 4 बैक्टीरिया को असुरक्षित बताया गया है। वहीं माइक्रोबायोलॉजिकल टेस्टिंग में एक बैक्टीरिया अनसेफ बताया गया।

वहीं ट्रस्टीफाई ने कहा कि यह चारों एवरेस्ट मसाला टेस्ट एफएसएसएआई के सेफ लिमिट के अंदर नहीं पाएंगे गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 11, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 11, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 11, 2026

Ek Din Trailer

मार्च 11, 2026

Viral Video

मार्च 11, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 11, 2026