---Advertisement---

EPFO: खुशखबरी! ईपीएफओ के इस नए नियम से अब बिना झंझट पीएफ का पैसा होगा ट्रांसफर, जानें किसे मिलेगा फायदा

EPFO: ईपीएफओ ने पीएफ खाताधारकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। अब आपका पीएफ का पैसा ऑटोमैटिक ट्रांसफर हो जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 11, 2024 12:46 अपराह्न

EPFO
Follow Us
---Advertisement---

EPFO: अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के सदस्य हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। ईपीएफओ ने पीएफ खाताधारकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। गौरतलब है कि ईपीएफओ द्वारा पीएफ खाताधारकों की सैलरी में से एक तय रकम पीएफ में कटता है। और भविष्य के लिए जमा होता है। गौरतलब है कि EPFO ने ऑटोमैटिक फंड ट्रांसफर की सुविधा शुरू कर दी है। चलिए आपको बताते है इसे लेकर सारी जानकारी।

क्या है ऑटोमैटिक फंड ट्रांसफर नियम

आपको बता दें कि पहले पीएफ खाताधारक नौकरी छोड़ते थे तो उन्हें अपने पुरानी कंपनी के पीएफ के पैसों को नई कंपनी में ट्रांसफर करना होता था। इससे खाताधारकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। हालांकि अब ईपीएफओ की तरफ से नियम में बदलाव करके इसे सरल बना दिया गया है। यानि अब आपके पुराने कंपनी के पीएफ का पैसा ऑटोमैटिक ट्रांसफर हो जाएगा। यानि अब कर्मचारी का पैसा ट्रांसफर करने के लिए आवेदन नहीं करना होगा। गौरतलब है कि इन नियम को 1 अप्रैल 2024 से लागू कर दिया गया है।

किसे मिलेगा फायदा?

●कर्मचारी को पीएफ का पैसा ट्रांसफर करने के लिए आवेदन नहीं करना होगा।

●पीएफ का पैसा ट्रांसफर करने में पहले के मुकाबले कम समय लगेगा।

●कर्मचारी को अपने पुराने ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत नही होगी। पीएफ का पैसा अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा।

हालांकि यह सुविधा उन कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगी जिनका UAN और आधार नंबर ईपीएफओ के पास है। माना जा रहा है कि यह सुविधा कर्मचारियों के लिए बहुत ही लाभदायक है। वहीं कर्मचारी को इन बातों का भी ध्यान रखना होगा कि यूएन पोर्टल में आपके द्वारा दी गई जानकारी सही होनी चाहिए नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026