---Advertisement---

EPFO News: क्या है लॉयल्‍टी-कम-लाइफ बेनेफि‍ट? जानें कैसे मिलेगा 50000 रूपये का बोनस

EPFO News: देशभर में कर्मचारियों ते वित्तीय भविष्य को सुरक्षति करने में ईपीएफओ यानि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की अहम भूमिका है

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 3, 2024 10:04 अपराह्न

EPFO News
Follow Us
---Advertisement---

EPFO News: देशभर में कर्मचारियों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षति करने में ईपीएफओ यानि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की अहम भूमिका है। यह रोजगार के बाद दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करता है। हालांकि ज्यादातर सदस्यों तो ईपीएफओ के कुछ नियमों की जानकारी नही होती है। उनमे से एक है लॉयल्‍टी-कम-लाइफ बेनेफि‍ट। चलिए आपको बताते है कि लॉयल्‍टी-कम-लाइफ बेनेफि‍ट क्या होता है और आप इसका लाभ कैसे ले सकते है।

क्या है लॉयल्‍टी-कम-लाइफ बेनेफि‍ट?

लॉयल्‍टी-कम-लाइफ बेनेफि‍ट के पीएफ खाताधारकों को बोनस मिलता है। हालांकि इसका फायदा उन ही कर्मचारियों का होता है जो 20 सालों तक पीएफ अकाउंट में योगदान देते रहे हो। इस योगदान का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को उसी ईपीएफ खाते में योगदान जारी रखना सुनिश्चित करना होगा।

किसे मिल सकता है लाभ?

लॉयल्‍टी-कम-लाइफ बेनेफि‍ट के तहत 5000 रूपये तक के बेसिक सैलरी वाले लोगों को 30000 रूपये का लाभ मिलता है। वहीं जिनकी बेसिक सैलरी 5001 रूपये से लेकर 1000 रूपये के बीच है उन्हें 40000 हजार रूपये का फायदा मिलेगा। वहीं 10000 रूपये से अधिक बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को 50000 रूपये का फायदा मिलेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

बता दें कि ईपीएफओ ग्राहकों को अपने पीएम खाते में सुचारू रूप से पैसा जमा करना होगा। अगर कोई कर्मचारी नौकरी छोड़ता भी है तो उसे अपनी पुरानी और नई कंपनी को सूचित करना होगा कि वह अपने पीएफ में निरंतर पैसा जमा करेंगे ईपीएफओ ग्राहकों के पास अपने सेवानिवृत्ति लाभों को बढ़ाने और ईपीएफओ द्वारा प्रस्तावित लॉयल्‍टी-कम-लाइफ बेनेफि‍ट का लाभ उठाने का अवसर है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026