---Advertisement---

EPFO: पीएफ को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इस अभियान के तहत लाभ से वंचित कर्मचारियों का जुड़ेगा नाम; एम्प्लॉयर्स के लिए ऐसे साबित होगा गेमचेंजर

EPFO: लंबे वक्त से नौकरी कर रहे कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। माना जा रहा है कि इससे लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 29, 2025 6:07 अपराह्न

EPFO
Follow Us
---Advertisement---

EPFO: अगर आप भी लंबे वक्त से नौकरी कर रहे है, लेकिन अभी तक पीएफ खाता नहीं खुला है, तो यह खबर उनके काम की हो सकती है। दरअसल ईपीएफओ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से इसे लेकर अहम जानकारी दी है। ईपीएफओ के अनुसार प्रिय नियोक्ता, छूटे हुए कर्मचारियों की घोषणा करें (01.07.2017–31.10.2025) और कर्मचारी नामांकन योजना 2025 के तहत लाभ प्राप्त करें – नियोक्ताओं के लिए पिछले अनुपालन को नियमित करने हेतु एक विशेष छह महीने की अवधि (1 नवंबर 2025 – 30 अप्रैल 2026)। यानि आसान भाषा में समझे तो सरकार की तरफ से कर्मचारी नामांकन योजना 2025 की शुरूआत की गई है। जिससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों को फायदा होने की उम्मीद है।

नियोक्ता को मिलेंगे ये महतवपूर्ण फायदा – EPFO

गौरतलब है कि ईपीएफओ की तरफ से इस अभियान में कर्मचारियों को जोड़ने से उन्हें जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। जिसमे –

  • यदि कटौती नहीं की जाती है तो कर्मचारी के हिस्से का भुगतान रद्द कर दिया जाएगा।
  • प्रति प्रतिष्ठान 100 रुपये का नाममात्र दंडात्मक हर्जाना।
  • योजना अवधि के दौरान कोई स्वप्रेरणा कार्रवाई नहीं।
  • प्रधानमंत्री-विकसित भारत रोजगार योजना से जुड़ाव शामिल है।

इस योजना का मकसद, उन कर्मचारियों को PF सिस्टम में जोड़ना है, जो अब तक किसी न किसी वजह से इसके दायरे से बाहर रह गए हैं।

घर बैठे आसानी से दर्ज करें क्लेम

हाल ही में ईपीएफओ ने अपन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर क्लेम सेटेलमेंट को लेकर एक अहम जानकारी प्रदान की है। दी जानकारी के अनुसार “EPFO के साथ स्मार्ट बने रहें! अपना KYC अपडेट रखकर, EPFO ​​वीडियो देखकर और उमंग ऐप का इस्तेमाल करके, आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के घर बैठे आसानी से क्लेम दर्ज कर सकते हैं।

आपका क्लेम सिर्फ़ 3 दिनों में प्रोसेस हो जाएगा। जानकारी रखें, समय बचाएँ और हमेशा सही व्यक्ति बनें”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM modi

जून 17, 2026

Punjab News

जून 16, 2026

Punjab News

जून 16, 2026

Punjab News

जून 16, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 16, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 16, 2026