---Advertisement---

FASTag Annual Pass नियमों में इस तारीख से होने जा रहा है बड़ा उलटफेर, 3 हजार की जगह अब यात्रियों को देने होंगे इतने रूपये; जानें जरूरी नियम

FASTag Annual Pass के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, 3000 रुपये की जगह अब यात्रियों को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 26, 2026 2:20 अपराह्न

FASTag Annual Pass
Follow Us
---Advertisement---

FASTag Annual Pass: अगर आप भी फास्टैग का इस्तेमाल करते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने फास्टैग सालाना फीस को बढ़ा दिया है। जो 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगा। बताते चले कि इस गाड़ी चालकों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। इसकी जानकारी खुद एनएचएआई ने अपने एक्स हैंडल से साझा की है। बता दें कि इसकी शुरूआत पिछले साल 15 अगस्त 2025 से की गई थी। इसे विशेष रूप से निजी वाहनों जैसे कारों, जीपों और वैन के लिए डिज़ाइन किया गया है। ताकि लोगों को टोल टैक्स पर ज्यादा इंतजार ना करने पड़े।

FASTag Annual Pass जल्द होगा बड़ा उलटफेर

एनएचएआई यानि (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “FASTag वार्षिक पास शुल्क में अपडेट! फास्टैग वार्षिक पास का संशोधित शुल्क 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए यह शुल्क ₹3,000 से बढ़कर ₹3,075 हो गया है।

अब कुछ ही दिन बचे हैं, FASTag उपयोगकर्ता एकमुश्त भुगतान करके राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर निर्बाध और परेशानी मुक्त यात्रा का आनंद ले सकते हैं। यह पास एक वर्ष या 200 यात्राओं के लिए मान्य है”।  यानि अगर चालकों को 75 रूपये अधिक देना होगा।

फॉस्टैग एन्यूल पास के लिए क्या है जरूरी नियम

  • केवल प्राइवेट वाहनों के लिए – बताते चले कि यह फॉस्टैग नियम सिर्फ प्राइवेट वाहनों पर ही लागू होगा, खासकर चार पहिया वाहन जिसमे कार, जीप वैन शामिल है।
  • 200 ट्रिप तक ही लागू होगा नियम – मान लीजिए की आपने फॉस्टैग का रिचॉर्ज कराया और आपका 200 ट्रिप पूरा हो जाता है, तो फिर आपको दुबारा रिचॉर्ज कराना होगा।
  • इस वजह से नहीं मिलेगा फॉस्टैग के एनुअल पास – आपका फॉस्टैग एक्टिव और वाहन नंबर (VRN) से लिंक होना चाहिए बिना फॉस्टैग के एनुअल पास नहीं मिलेगा।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

मार्च 26, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 26, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 26, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 26, 2026

CBSE 10th Result 2026

मार्च 26, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 26, 2026