---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: शिक्षा से सशक्त भविष्य की ओर यूपी, अटल आवासीय विद्यालयों के जरिए श्रमिकों के बच्चों को मिल रही बढ़िया एजुकेशन

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में शिक्षा से सशक्त भविष्य को बनाया जा रहा है। यूपी सरकार अटल आवासीय विद्यालयों के जरिए श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एजुकेशन प्रदान कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 26, 2026 3:15 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश तेजी के साथ विकास के पथ पर दौड़ रहा है। यूपी की बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ‘नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश‘ गरीब कल्याण और सर्वसमावेशी विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। यूपी सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबद्धता दिखा रही है। ऐसे में सीएम योगी ने शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने पर जोर दिया है। यूपी सरकार ने अपने 9 सालों के कार्यकाल के दौरान एजुकेशन सेक्टर को बेहतर करने का कार्य किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में छात्रों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जनसेवा का संकल्प लेते हुए अंत्योदय के लक्ष्य को हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं। यूपी सरकार शिक्षा से सशक्त भविष्य की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। बीजेपी की सरकार हर बच्चे को समान अवसर दिया जा रहा है। साथ ही अटल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से निराश्रित एवं श्रमिकों के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश के 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालयों को तैयार किया गया है। इन विद्यालयों में छात्रों को कई तरह की शानदार सुविधाएं दी जाती हैं। इसमें छात्रावास, खेल मैदान, लाइब्रेरी, मेस और लैब समेत कई आधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘डबल इंजन की सरकार आपके साथ’

वहीं, यूपी की सत्ता में सीएम योगी आदित्यनाथ को 9 साल पूरे हो गए। बीते दिन गोरखपुर में सीएम ने इस संबंध में एक कार्यक्रम में भाग लिया। सीएम योगी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पर आज गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभाग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार आपके साथ खड़ी होकर विरासत और विकास के अभियान को अनवरत आगे बढ़ा रही है। सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।’ उन्होंने आगे कहा, जो लोग गोरखपुर को बिजली-पानी से वंचित करते थे, यहां के बीमार बच्चों को उपचार से वंचित करते थे, प्रदेश की जनता ने उनको तरसा दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026