---Advertisement---

Financial Rules Change from 1st Dec 2025: पैन कार्ड से लेकर आईटीआर फाइलिंग तक, निपटा ले ये जरूरी काम! नजरअंदाज करने पर लग सकता है भारी भरकम जुर्माना

Financial Rules Change from 1st Dec 2025: आज से कई नियमों में बदलाव हो गए है। जिनकी जानकारी आमलोगों की होनी बहुत जरूरी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 1, 2025 1:16 अपराह्न

Financial Rules Change from 1st Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

Financial Rules Change from 1st Dec 2025: 1 दिसंबर से कई वित्तीय नियमों में बदलाव हो चुका है, जो आम लोगों के लिए जानना बेहद जरूरी है। बता दें कि हर महीने की 1 तारीख को गैस सिलेंडर, पेट्रोल डीजल के दामों को अपडेट की जाता है। वहीं साल का आखिरी महीना दिसंबर की आज से शुरूआत हो चुकी है। इस महीने कई जरूरी कामों को पूरा करने की आखिरी तारीख है। जिसे नजरअंदाज करने पर भारी भरकम जुर्माना लग सकता है। चलिए आपको बताते है कि इस महीने क्या नए बदलाव होने जा रहे है, और सबमिट करने की अंतिम तारीख क्या है?

पैन-आधार लिंक करने की अंतिम तारीख जल्द

अगर आपका भी अभी तक पैन और आधार कार्ड लिंक नहीं है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल पैन-आधार लिंक करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 है। यानि जिन लोगों ने अभी तक इस कार्य को पूरा नहीं किया तो उन्हें तुरंत करना चाहिए। क्योंकि अगर तारीख निकल जाएगी, तो आवेदकों को भारी भरकम जुर्माना लग सकता है। या फिर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

रेपो रेट में हो सकता है बड़ा बदलाव

बता दें की आऱबीआई की मीटिंग 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चलेगी। जिसमे खुद आरबीआई गवर्नर रहेंगे। और 5 दिसंबर को इसकी जानकारी देंगे। माना जा रहा है कि इस बार भी रेपो रेट में कटौती हो सकती है। जिससे लोन की ब्याज दरों में कमी आ सकती है। हालांकि इसके लिए ग्राहकों को 5 दिसंबर तक का इंतजार करना होगा।

आईटीआर फाइलिंग को लेकर भी आ गया बड़ा अपडेट

अगर आपने भी अपना आईटीआर रिटर्न दाखिल नहीं किया है, तो आपके पास बेहद कम दिनों की ही समय बच गया है। दरअसल लेट फीस के साथ आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 है। अगर करदाता इसके बाद आईटीआर दाखिल करते है तो उनपर भारी भरकम जुर्माना लग सकता है।

सिलेंडर के दामों में 10 रूपये तक हुई कटौती

जानकारी के मुताबिक आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती आई है। जानकारी के मुताबिक कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 10.50 रूपये की कटौती की गई है। वहीं अब सिलेंडर के दाम घटकर 1580.50 रूपये हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026