---Advertisement---

Forbes Billionaires list 2023: Ambani-Adani के अलावा 16 नए भारतीयों की हुई एंट्री, दो भाईयों का धमाका

फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में अंबानी और अडानी के अलावा कई नए भारतीयों ने भी एंट्री ली है। इस बार 16 नए भारतीय इस लिस्ट में शामिल हुए हैं, जिनमें 3 महिलाएं भी हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 7, 2023 3:20 अपराह्न | Updated: अप्रैल 7, 2023 3:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Forbes Billionaires list 2023: फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में अंबानी और अडानी के अलावा कई नए भारतीयों ने भी एंट्री ली है। जहां भारत में कुल अरबपतियों की संख्या बढ़कर 169 हो गई है। वहीं अमेरिका और चीन इस मामले में तीसरे नंबर पर है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में है। वहीं विश्व में 9 वें सबसे अमीर शख्स बताए गए हैं। अगर बात गौतम अडानी की करें तो वह 24वें स्थान पर हैं।

16 नए भारतीय लोगों ने बनाई फोर्ब्स की लिस्ट में जगह

फोर्ब्स ने मंगलवार को 2023 के अरबपतियों की लिस्ट जारी की है। फोर्ब्स लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वही गौतम अडानी फोर्स द्वारा जारी अरबपतियों की लिस्ट में 24वें स्थान पर हैं। आपको बता दें कि, इसके अलावा इस बार 16 नए भारतीय इस लिस्ट में शामिल हुए हैं, जिनमें 3 महिलाएं भी हैं। ब्रोकिंग फर्म जेरोध के कोफाउंडर निखिल कामथ ने पहली बार 16 अरबपतियों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इनकी कुल संपत्ति 1.1 अरब डॉलर हैं। यह भारत के सबसे युवा अरबपतियों के तौर पर इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। इसमें निखिल कामत के साथ उनके बड़े भाई नितिन कामत का भी नाम आया है, जिनकी कुल संपत्ति 2.7 अरब डालर की है। अगर बात महिलाओं की करें तो इसमें राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला का नाम शामिल है जिनकी नेट वर्थ 5.1 अरब डॉलर है।

Also Read: प्रोड्यूसर को पीटने से लेकर 50 साल के आदमी से शादी तक विवादों में रही Arshi Khan, कंगना के Lock Upp 2 में मचाएगी तबाही

एक बार फिर मुकेश अंबानी बने एशिया की सबसे अमीर व्यक्ति

फोर्ब्स की जारी अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया की सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इसके अनुसार मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ 83.4 अरब डॉलर बताई जा रही है। अगर बात दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की करें तो उसमें मुकेश अंबानी को नौवां स्थान प्राप्त है। वहीं गौतम अडानी 4 7.2 अरब डॉलर की दौलत के साथ अमीरों की वैश्विक सूची में 24 स्थान पर खिसक गए हैं। हालांकि गौतम अडानी मुकेश अंबानी के बाद भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में भारतीयों की संख्या बढ़ने के बावजूद कुल संपत्ति 10 फ़ीसदी घट गई है। गौरतलब है कि 2022 में कुल भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 750 अरब डॉलर थी। वहीं 2023 में अरब डॉलर घटकर 675 रह गई है।

Also Read: चीयरलीडर के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए Quinton de Kock, Sasha Hurly की खूबसूरती पर आप भी हार बैठेंगे दिल!

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026