---Advertisement---

Free Flight Ticket: इस समर फ्री में करें फ्लाइट से सफर, बस इस चीज को करना होगा पूरा

Free Flight Ticket: इस बार आप गर्मियों की छुट्टियों में मुफ्त में हवाई सफर का लुत्फ उठा सकते हैं। बस इसके लिए आपको एक काम करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 10, 2023 6:26 अपराह्न

Free Flight Ticket
Follow Us
---Advertisement---

Free Flight Ticket: भारत में अक्सर गर्मी के मौसम में लोग आग बरसाती गर्मी से बचने के लिए किसी पहाड़ी स्थान पर या फिर किसी पानी वाली लोकेशन पर छुट्टियां बिताने चले जाते हैं। ऐसे में हवाई जहाज में अधिक यात्री सफर करने पर एयरलाइंस अक्सर हवाई टिकट का किराया बढ़ा देती है, या फिर मंहगा कर देती हैं। अगर आप भी इस वजह से अपनी समर वेकेशन को टाल रहे हैं तो आपको बता दें कि आपके पास मुफ्त में हवाई सफर करने का मौका है।

इस तरह से कर सकेंगे माइल्स का इस्तेमाल

आपको बता दें कि इसके लिए आपको एक शर्त पूरी करनी होगी। दरअसल, आपको माइल्स का सफर पूरा करना होगा। जानिए ये क्या होता है। आपको माइल्स रिवॉर्ड का सही से इस्तेमाल करना होगा। हवाई जहाज की टिकट बुक करते वक्त जो रिवार्ड पाइंट मिलते हैं, वो जब एक तय संख्या से अधिक हो जाते हैं तो उसका इस्तेमाल फ्लाइट टिकट बुक करने में किया जा सकता है। यहां पर आपका जानना जरूरी है कि जो रिवॉर्ड पाइंट को रुपये में रखा जाता है, उसे ही माइल्स कहा जाता है। वहीं, जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट की एक रिवॉर्ड पाइंट पर 50 पैसे देती है।

ये भी पढ़ें: सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मिलेगी मुक्ति, जन्म से लेकर मरने तक के सभी दस्तावेज इस Government Portal पर होंगे अपडेट

पाइंट्स कैसे कलेक्ट करें

अगर आप सोच रहे हैं कि इन पाइंट्स कैसे कलेक्ट करें तो आपको बता दें कि इन माइल्स पाइंट को तीन तरीकों से जोड़ा जा सकता है। इसके लिए एयरलाइंस के लॉएल्टी प्रोग्राम में साइन अप करना होगा। ऐसा करने के बाद को-ब्रांड के क्रेडिट कार्ट का इस्तेमाल करें। इस तरह से रिवॉर्ड पाइंट का एयरलाइंस के पार्टनर ब्रांड के जरिए बुकिंग करें फिर रिवॉर्ड पाइंट प्राप्त करें।

एयरलाइंस से ऐसे लें फायदा

ऑनलाइन माध्यम से जो भी एयरलाइंस रिवॉर्ड देने के बदले रुपये देती हैं, वहां पर इन पाइंट्स का इस्तेमाल टिकट खरीदने और सर्विस लेने के लिए किया जा सकता है। स्पाइसजेट एयरलाइंस एक पाइंट्स के बदले 50 पैसे का भुगतान करती है। इस हिसाब से एक अनुमान के मुताबिक, 10000 पाइंट्स पर आपको 5000 रुपये की टिकट का ऑफर मिल सकता है। हालांकि, इसमें एयरलाइंस कुछ बदलाव भी कर सकती है। ऐसे में इस संबंध में अच्छे से जानकारी हासिल कर लें।

ये भी पढ़ें: Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, अब तक 3 चीतों की जा चुकी है जान

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Purvanchal Express

मार्च 10, 2026

Ganga Expressway

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 8, 2026

Noida International Airport

मार्च 7, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 7, 2026